IND A vs PAK A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत के विस्फोटक युवा बल्लेबाज चर्चा में हैं. जितेश शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम तब चर्चा में आई जब कट्टर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया का यंगिस्तान बदले की आग में धधक रहा है. एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में दो ग्रुप थे, ग्रुप-बी के लीग स्टेज मैच पूरे हो चुके हैं जिसमें इंडिया ए और पाकिस्तान ए की टीमें शामिल थीं.
सेमीफाइनल में पाकिस्तान
पाकिस्तान ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी. अब टीम इंडिया ने भी टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है. पाकिस्तान ने लीग स्टेज के सभी 3 मुकाबले जीते और सेमीफाइनल का टिकट कटाया. वहीं, टीम इंडिया को 3 में से एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, पाकिस्तान ने भारत को मात दी थी. अब टीम इंडिया के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका बनता नजर आ रहा है.
खिताबी जीत से होगा हार का हिसाब
भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में टक्कर नहीं होगी. क्योंकि ये दोनों टीमें एक ही ग्रुप की हैं और ग्रुप ए की टीमों से इनकी सेंमीफाइनल में टक्कर होगी. ग्रुप ए के दो सेमीफाइनलिस्ट फिलहाल तय नहीं हुए हैं, दो मुकाबलों के बाद साफ हो जाएगा कौन सी टीम किससे भिड़ेगी. बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान रेस में हैं. यदि भारत ए और पाकिस्तान ए की टीमें सेमीफाइनल में जीतती हैं तो फाइनल में खिताबी जंग देखने को मिल सकती है.
ये भी पढे़ं.. IND-PAK के बीच वर्ल्ड कप में नहीं होगी ‘महाजंग’! ICC ने अचानक लिया बड़ा फैसला, झेलना पड़ेगा नुकसान
वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें
इंडिया ए में सभी की नजरें 14 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी. वैभव ने पाकिस्तान ए के खिलाफ भी बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने टीम का खेल बिगाड़ दिया. अब वैभव के बल्ले की धमक एक बार फिर देखने को मिल सकती है. हालांकि, पिछले मैच में वह फ्लॉप नजर आए थे. फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को दोहा में खेला जाना है.