खरगोन| शहर में स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह जनरल परेड आयोजित की गई। परेड का निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल ने किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्न आउट की जांच कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन
.
परेड कमांडर सूबेदार मुकेश हायरी ने एएसपी बिट्टू सहगल को परेड की सलामी दी। निरीक्षण के दौरान एएसपी सहगल ने टुकड़ियों की तैयारी, वर्दी का टर्न आउट और अनुशासन की बारीकियों का अवलोकन किया। उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को मंच पर सम्मानित किया गया।