प्रभारी कलेक्टर ने एसआईआर कार्य का जायजा लिया: बीएलओ को गणना पत्रक डिजिटाइजेशन शीघ्र पूरा करने के निर्देश – Raisen News

प्रभारी कलेक्टर ने एसआईआर कार्य का जायजा लिया:  बीएलओ को गणना पत्रक डिजिटाइजेशन शीघ्र पूरा करने के निर्देश – Raisen News


जिले में मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने रायसेन नगर के वार्ड 12 सहित अन्य वार्डों के मतदान केंद्रों का बुध

.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदान केंद्र में दर्ज मतदाताओं की संख्या, अब तक वितरित और प्राप्त किए गए गणना पत्रक तथा उनके डिजिटाइजेशन की जानकारी ली।

प्रभारी कलेक्टर श्री शर्मा ने बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को प्रपत्र भरने में आने वाली परेशानी का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मतदाताओं से भरे हुए गणना पत्रक प्राप्त होने के बाद डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। प्रभारी कलेक्टर ने वार्ड में भ्रमण के दौरान मतदाताओं से भी एसआईआर कार्यक्रम के बारे में चर्चा की।



Source link