देवास हाटपिपल्या में 13 नवंबर को हुए एक सड़क हादसे ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई हत्या थी। पहले इस घटना को एक्सीडेंट माना गया था, लेकिन ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ के तहत लगे सीसीटीवी कैमरो
.
सीसीटीवी में साफ दिखा कि कार चालक ने युवक घनश्याम बरवड़ के ऊपर जानबूझकर वाहन चढ़ाया था। फुटेज सामने आते ही पुलिस ने मामला दुर्घटना से बदलकर हत्या में दर्ज किया और आरोपी कुलदीप राजपूत निवासी नसरुल्लागंज, जिला सीहोर को गिरफ्तार कर लिया।
घटना 13 नवंबर की है। प्रारंभिक जांच में बताया गया था कि घनश्याम सड़क पार कर रहा था तभी कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने दिखाया कि कार (एमपी-09 डब्ल्यूवी-4534) पहले घनश्याम के सामने रुकी, दोनों के बीच बहस हुई और इसके बाद आरोपी ने गाड़ी घुमाकर सीधे उसे कुचल दिया और नेवरी की तरफ भाग गया।
पुलिस ने फुटेज की मदद से कार और उसके चालक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने भी स्वीकार किया कि बहस के बाद उसने जान से मारने की नियत से कार चढ़ाई थी।
एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि मामला अब हत्या का है और विवेचना जारी है।