सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश सेन (35 वर्ष) पुत्र पहलाद के रूप में हुई है, जो आर्या का निवासी था।
.
ओमप्रकाश इछावर में रहता था और 108 एम्बुलेंस में ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) के पद पर कार्यरत था। यह घटना इछावर थाना क्षेत्र के बिछोली रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले ओमप्रकाश ने अपने घर पर बताया था कि वह मरने जा रहा है। उसका भाई उसे ढूंढ रहा था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, जो पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।