रायसेन| भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को एसआईआर 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल और जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा दीप
.
जामवाल ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 30 नवंबर तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा िक “कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पहचान हैं। पदाधिकारियों को चाहिए कि वे अपने व्यवहार से संगठन की मर्यादा बनाए रखें और सभी को साथ लेकर चलें, क्योंकि पार्टी सनातन, राष्ट्र एवं गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया और आभार जिला महामंत्री केशव पटेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, नगर निकायों के अध्यक्ष–उपाध्यक्ष, एसआईआर विधानसभा प्रभारी, नव नियुक्त जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।