IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल की इंजरी की टेंशन खत्म नहीं हुई है. इस बीच एक और हैरान कर देने वाली खबर आ गई. टेस्ट सीरीज के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. जिससे हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम कट सकता है. कुछ ही दिनों में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) वनडे स्क्वाड का ऐलान करेगा. कयाल लगाए जा रहे थे कि हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा होंगे, लेकिन एक रिपोर्ट इसके विपरीत देखने को मिली है.
क्या है वजह?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होगा. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए 5 टी20 मैचों में हिस्सा लिया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में भी उनके खेलने की उम्मीद है. वर्कलोड मैनेज करने की वजह से उन्हें वनडे सीरीज से रेस्ट दिया जा सकता है जबकि 5 टी20 मैचों की सीरीज में वह फिर कमबैक कर सकते हैं.
हार्दिक क्यों होंगे बाहर?
बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘हार्दिक इस समय अपनी क्वाड्रिसेप्स की चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं. वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी आरटीपी (रिटर्न टू प्ले) ट्रेनिंग कर रहे हैं. फिलहाल, क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरते हुए, उन्हें अपना कार्यभार बढ़ाने की जरूरत है और सीधे 50 ओवर खेलना जोखिम भरा होगा. टी20 विश्व कप तक, बीसीसीआई की मेडिकल टीम और हार्दिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.’
ये भी पढे़ं.. पाकिस्तान से बदला लेगी टीम इंडिया… खिताबी जीत से होगा हार का हिसाब, IND-PAK ‘महाजंग’ का बन रहा संयोग
शुभमन गिल की इंजरी से सतर्क BCCI
बुमराह और हार्दिक दोनों ही टीम इंडिया के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं. हाल ही में शुभमन गिल की चोट को देखते हुए बीसीसीआई कार्यभार को लेकर सतर्क रहेगा. गिल की दूसरे टेस्ट में भी मौजूदगी संशय में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है गिल की जगह दूसरे टेस्ट में पंत के हाथों में टीम की कमान होगी. गिल इस साल की शुरुआत से ही लगातार खेल रहे हैं.