Last Updated:
Shai Hope century vs New Zealand in 2nd ODI: न्यूजीलैंड दौरे पर गई वेस्टइंडीज टीम के कप्तान बल्लेबाज शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में 69 गेंदों में 109 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 66 गेंद में शतक जमाया.
नेपियर: वेस्टइंडीज के कप्तान बल्लेबाज शाई होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में 69 गेंदों में 109 रन की शानदार पारी खेली. शाई होप की सेंचुरी के चलते ही वेस्टइंडीज 34-34 ओवर के वर्षाबाधित मुकाबले में नौ विकेट खोकर 247 रन बनाने में कामयाब रहा. होप ने इस दौरान 13 चौके और चार छक्के भी जमाए. हैरानी की बात ये है कि शाई होप हर बार आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह जाते हैं.
तीन मैच की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के पास 1-0 की लीड है. पहले वनडे में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 119 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी, लेकिन फिर वह इंजर्ड होकर सीरीज से बाहर हो गए. तब न्यूजीलैंड के 269 रन के जवाब में कैरेबियाई टीम 262 रन ही बना पाई थी. श्रृंखला का तीसरा मुकाबला 22 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.
तेज गति और उछाल से भरी पिच पर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का लोहा मनवाया. बादलों से भरे आसमां में गेंद हरकत कर रही थी. 24वें ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 130 रन हो गया था, लेकिन होप ने अपना शानदार अंदाज जारी रखा. इस तरह कैरेबियाई टीम आखिरी दस ओवर में 7.26 के रन रेट से 117 रन बनाने में कामयाब रही.
स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होने वाला यह मैच बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण लगभग तीन घंटे देरी से शुरू हुआ. ऐसे में टॉस जीतते ही मिचेल सैंटनर ने पहले गेंदबाजी करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई.
शुरुआत से ही साफ था कि नेपियर की इस पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा. मैट हेनरी को ज्यादा स्विंग नहीं मिली, लेकिन दूसरे छोर पर कहानी अलग थी, जहां काइल जैमीसन बॉल को दोनों ओर तेजी से घुमा रहे थे. पहले चार ओवरों में से तीन मेडन थे.
वेस्टइंडीज ने जल्द ही जॉन कैंपबेल का विकेट गंवा दिया, जिनकी मुश्किल पारी का अंत जैमीसन ने किया. जल्द ही ऑगस्टे भी आउट हो गए. इस बीच शाई होप ने अपनी लय जारी रखी, उन्होंने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर एक नया आयाम स्थापित किया. पारी के आखिरी ओवर में होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला और कुल मिलाकर 19वां वनडे शतक पूरा किया.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. अंशुल पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव रखते हैं. कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट कर चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत की. इ… और पढ़ें