अद्भुत कारनामा…100वें टेस्ट में शतक ठोक हिलाई रिकॉर्डबुक, इन 11 बल्लेबाजों के कमाल से दुनिया हैरान

अद्भुत कारनामा…100वें टेस्ट में शतक ठोक हिलाई रिकॉर्डबुक, इन 11 बल्लेबाजों के कमाल से दुनिया हैरान


Hundred In 100th Test Match: टेस्ट क्रिकेट का इतिहास करीब 150 साल पुराना है. इतिहास उठाकर देखें तो इस फॉर्मेट में कई दिग्गज आए और गए. लेकिन उन 11 खिलाड़ियों का नाम रिकॉर्डबुक में हमेशा के लिए दर्ज हो गया, जिन्होंने ना सिर्फ अपने देश के लिए 100 टेस्ट खेले बल्कि100वें टेस्ट में शतक भी जड़ा. इस लिस्ट में ताजा नाम बांग्लादेश के दिग्गज विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम का जुड़ा है, जिन्होंने मीरपुर टेस्ट में आयरलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. आइए जानते हैं इस लिस्ट के सभी 11 महान बल्लेबाजों के बारे में.

अपने टेस्ट करियर के 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले दिग्गज

1. कॉलिन कॉड्री- इंग्लैंड (1968)

टेस्ट इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 मैच पूरे किए थे और अपने 100वें टेस्ट में 104 रन बनाकर इस खास उपलब्धि की नींव रखी रखी थी.

Add Zee News as a Preferred Source


2. जावेद मियांदाद-पाकिस्तान (1989)

पाकिस्तान के महानतम बल्लेबाजो में से एक जावेद मियांदाद को ड़ी पारियों के लिए जाना जाता है. भारत के खिलाफ लाहौर टेस्ट में उन्होंने 145 रन बनाए थे. यह उनके करियर का 100वां टेस्ट मैच था.

3. गॉर्डन ग्रीनिज-वेस्टइंडीज (1990)

गॉर्डन ग्रीनिज कैरेबियाई क्रिकेट के विस्फोटक ओपनर रहे, जिन्होंने कई बार टीम को मजबूत शुरुआत दी. इस दिग्गज ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट में 149 रन बनाकर इतिहास रचा था.

4. एलिक स्टीवर्ट- इंग्लैंड (2000)

एलिक स्टीवर्ट एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की कप्तानी की और वो विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में माहिर थे. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 105 रनों की पारी खेलकर इस लिस्ट में जगह बनाई थी.

5. इंजमाम-उल-हक- पाकिस्तान (2005)

पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद और क्लासिक बल्लेबाजों में शुमार इंजमाम उल हक ने 2005 में अपना 100वा टेस्ट खेला था. उन्होंने भारत के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 184 रन किए थे.

6. रिकी पोंटिंग- ऑस्ट्रेलिया (2006)

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग ने अपने 100वें टेस्ट में दोनों पारियों में शतक (120 और 143*) लगाए थे. ये कमाल सिर्फ उन्हीं के नाम है.

7. ग्रीम स्मिथ- दक्षिण अफ्रीका (2012)

ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका के सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले स्टार रहे हैं. उनकी गिनती सफल ओपनर्स में होती है. 2012 में खेले गए 100वें मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 131 रनों की पारी खेलकर इस खास क्लब में जगह बनाई थी.

8. हाशिम अमला- दक्षिण अफ्रीका (2017)

अपनी शांत बल्लेबाज़ी और शानदार तकनीक के लिए मशहूर इस खिलाड़ी ने 2017 में 100वां टेस्ट खेला था. श्रीलंका के खिलाफ हुए उस मैच में अमला के बल्ले से 134 रन निकले थे.

9. जो रूट- इंग्लैंड (2021)

इंग्लैंड के आधुनिक दौर के सबसे बेहतरीन तकनीकी बल्लेबाज हैं, जो मौजूदा टीम का अहम हिस्सा हैं. इस दिग्गज ने अपना 100वां टेस्ट 2021 में भारत के खिलाफ चेन्नई में खेला था. उस मैच में रूट ने 218 रन बनाए थे.

10. डेविड वॉर्नर- ऑस्ट्रेलिया (2022)

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर रहे डेविड वॉर्नर ने यह कमाल 2022 में किया था. दक्षिण अफ्रीका के अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलने उतरे वॉर्नर ने मेलबर्न में शानदार 200 रन बनाकर इस लिस्ट में जगह पाई थी.

11. मुशफिकुर रहीम- बांग्लादेश (2025)

बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम इस लिस्ट में नया नाम हैं. 11 नवंबर को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर टेस्ट में 106 रन बनाकर यह खास उपलब्धि हासिल की.

ये भी पढ़ें: Mushfiqur Rahim Record: बदल गया 148 साल का इतिहासमुशफिकुर रहीम ने रच डाला इतिहास



Source link