Last Updated:
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान अजहर अली ने राष्ट्रीय चयन समिति से इस्तीफा दे दिया है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के युवा विकास विभाग के प्रमुख का पद भी छोड़ दिया है.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में हलचल मचना और कुर्सी को लेकर उलटफेर होते रहना कोई नई बात नहीं है. कोच और कप्तान तो वहां ऐसे बदले जाते है जैसे लोग रोज कपड़े बदलते है. अब पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान अजहर अली ने राष्ट्रीय चयन समिति से इस्तीफा दे दिया है और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के युवा विकास विभाग के प्रमुख का पद भी छोड़ दिया है. विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस्तीफा सौंप दिया. इससे पहले पूर्व टेस्ट कप्तान सरफराज अहमद को पाकिस्तान शाहींस और अंडर 19 टीमों की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी गई.
सूत्र ने कहा अजहर ने बोर्ड को इस सप्ताह इस्तीफा सौंप दिया जो स्वीकार कर लिया गया. पाकिस्तान के लिये 97 टेस्ट खेल चुके अजहर पिछले साल ही चयनकर्ता बने थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कार्यप्रणाली से काफी नाराज थे. दरअसल, माना जाता है कि अजहर अली को लगा कि सरफराज को एक ऐसे रोल में अपॉइंट किया गया, जो उनकी अपनी जिम्मेदारियों से काफी मिलती-जुलती थीं. उन्हें लगा कि उनकी पोजीशन अब ठीक नहीं रही तो उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना इस्तीफा भेजा, जिसे पीसीबी ने स्वीकार कर लिया.
पाकिस्तान में नया ड्रामा
रिपोर्ट्स के मुताबिक अजहर अली और पीसीबी के बीच लंबे समय से मतभेद चल रही थी. वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कार्यप्रणाली से नाराज थे. सरफराज की नियुक्ति के बाद यह तनाव और बढ़ गया. जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया.पूर्व कप्तान अजहर अली को अक्टूबर 2024 में नेशनल टीम के सेलेक्शन पैनल के मेंबर के तौर पर पीसीबी में शामिल किया गया था. करीब एक महीने बाद ही उन्हें यूथ डेवलपमेंट हेड का रोल भी दे दिया गया. प्रतिष्ठित पद पर वह करीब एक साल तक कार्यरत रहे.
एशिया कप राइजिंग स्टार के बीच में कलह
अजहर अली का इस्तीफा उस वक्त आया है जब पाकिस्तान टीम को अगले एक साल में कई अहम टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है और उनकी एक टीम दोहा में राइजिंग स्टार के सेमीफाइनल की तैयारी में जुटी है. पीसीबी ने साल 2024 अक्टूबर महीने में अजहर अली को पाकिस्तानी पुरुष नेशनल टीम के सिलेक्शन पैनल के मेंबर के तौर पर शामिल किया था, जिसके कुछ समय बाद उन्हें यूथ डेवलपमेंट हेड का रोल दिया गया था, जिसकी घोषणा बोर्ड ने सार्वजनिक तौर पर की थी. बता दें कि पाकिस्तानी अंडर-19 टीम के लिए उनका अगला बड़ा टूर्नामेंट साल 2026 की शुरुआत में होने वाला आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप है, जिसके शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. पाकिस्तानी टीम को जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के साथ ग्रुप-बी में जगह मिली है. पाकिस्तान में कुछ दिल पहले ही कोच और कप्तान को बदल दिया गया है.