शिवपुरी. शादी के सीजन में अगर आप भी रेंट पर लहंगा लेना चाहती हैं, तो मध्य प्रदेश के शिवपुरी के सदर बाजार आकर इस दुकान पर सबसे कम किराये पर लहंगा ले सकती हैं. सदर बाजार स्थित 20–25 साल पुरानी कांडे नाम की दुकान इस समय सबसे अधिक चर्चा में है, जहां मात्र ₹500 से ₹2000 तक के बजट में ब्राइडल से लेकर पार्टी वियर तक हर तरह के लहंगे किराये पर उपलब्ध हैं. दुकान में ज्वेलरी की सुविधा भी दी जाती है और बुकिंग की प्रक्रिया बेहद आसान है. यह दुकान पिछले 20 से 25 वर्षों से रेंट पर लहंगे उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है. परंपरा और भरोसे के कारण यह शॉप आज भी महिलाओं की पहली पसंद है. दुकान संचालकों का कहना है कि शादी का सीजन शुरू होते ही ग्राहकों की भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि बुकिंग पहले से करनी पड़ती है.
ब्राइडल लहंगा: भारी कढ़ाई, प्रीमियम डिजाइन और शादी के लिए बेहतरीन.
साइड लहंगा: दुल्हन के घरवालों और रिश्तेदारों के लिए.
पार्टी वियर लहंगा: रिसेप्शन, मेहंदी और कार्यक्रमों के लिए हल्के और स्टाइलिश डिजाइन.
शोरूम में हर साइज और हर कलर के लहंगे उपलब्ध रहते हैं. पूरा शोरूम केवल लहंगों से भरा होता है ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार आसानी से चयन कर सकें. कांडे दुकान की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां हर बजट में शानदार लहंगे मिल जाते हैं. दुकान में ₹500 से ₹2000 तक बजट और पार्टी वियर लहंगे मिलते हैं. ₹2000 से ₹5000 तक मिड रेंज के भारी लहंगे और ₹6000 से ₹10,000 तक प्रीमियम क्वालिटी और वीआईपी ब्राइडल लहंगे मिल जाते हैं. दुकान संचालकों का दावा है कि शिवपुरी में इतने किफायती दामों पर इतनी बड़ी रेंज और क्वालिटी कहीं और नहीं मिलती.
लहंगे के साथ ज्वेलरी भी
ग्राहकों की सुविधा के लिए दुकान पर लहंगे के साथ ज्वेलरी भी शामिल की जाती है, जिसपर कोई अलग से शुल्क नहीं लगता. हालांकि यदि कोई महिला विशेष प्रकार की अतिरिक्त ज्वेलरी चाहती है, तो वह भी किराये पर उपलब्ध कराई जाती है, जिसके लिए अलग से चार्ज लिया जाता है.
आसान बुकिंग प्रक्रिया
लहंगा बुक करते समय महिलाओं को मोबाइल नंबर, घर का पता और एक छोटा अमाउंट एडवांस देना होता है. शेष भुगतान लहंगा लौटाते समय या तय नियमों के अनुसार लिया जाता है. दुकान मालिक बताते हैं कि सुरक्षा और समय पर वापसी सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है.