मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंगोरिया थाना क्षेत्र के चिचोड़िया गांव में एक जंगली सूअर घर में घुस गया. इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूअर ने घर में रखे पूरे सामान को नुकसान पहुंचाया. इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई. गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई. ग्रामीणों ने तुरंत 112 पर इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही इंगोरिया पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को बुलाया. वनकर्मियों ने जंगली सूअर को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.