झाबुआ में प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने जनसुनवाई के दौरान 65 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला पुष्पा राव की समस्या सुनी। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के दो साल बाद भी उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। इस पर मंत्री शाह ने मौके पर ही अधिकारियों को तुर
.
सेवानिवृत्ति के लिए भटक रही थीं महिला
पुष्पा राव ने मंत्री को बताया कि वे बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, झाबुआ में रसोईया के पद से वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त हुई थीं। इसके पहले उन्हें वर्ष 1992 में बालक आश्रम रंगपुरा में वाटरमैन के पद पर दैनिक वेतनभोगी के रूप में नियुक्त किया गया था।
बाद में 30 दिसंबर 2017 को जनजातीय कार्य विभाग के आदेश से उन्हें स्थायी कर्मी बनाया गया। 62 वर्ष की आयु तक सेवाएं देने के बाद उन्हें सेवानिवृत्त किया गया। पेंशन प्रकरण लंबित होने के कारण महिला आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। वे दमे की मरीज हैं और उनके बेटे का निधन भी हो चुका है।
मंत्री ने दिए बेटी को रोजगार देने के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान मंत्री शाह ने पुष्पाराव और उनकी बेटी पूजा से पूरी जानकारी ली। कलेक्टर और सहायक आयुक्त से मामले की स्थिति जानने के बाद उन्होंने पूजा को भी रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दिलाया सहायता का भरोसा
वहीं कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि पेंशन प्रकरण का जल्द से जल्द निपटारा किया जाएगा और पीड़ित महिला को हर संभव मदद दी जाएगी।