टीकमगढ़ में रात के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन अधिकतम 25°; न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में रात के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि:  मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन अधिकतम 25°; न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

.

इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले पांच दिनों से दिन का तापमान लगातार 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 डिग्री तक रह सकता है पारा

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान घटकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान फिलहाल 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है। विभाग ने दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना जताई है।

भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से सुबह से शाम तक लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, हालांकि शाम 5 बजे के बाद न्यूनतम तापमान तेजी से गिरता है।

वर्तमान में मौसम साफ रहने और दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत है। यह मौसम फसलों के लिए भी फायदेमंद बताया जा रहा है। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग में भी वृद्धि हुई है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से सुबह लगने वाले स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



Source link