पर्थ की पिच दुनिया में सबसे खतरनाक, फिर भी इस इकलौती टीम से मैच हार चुका है ऑस्ट्रेलिया

पर्थ की पिच दुनिया में सबसे खतरनाक, फिर भी इस इकलौती टीम से मैच हार चुका है ऑस्ट्रेलिया


ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 21 नवंबर यानी कल से पर्थ में एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया हमेशा से किसी भी विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा साबित होती है, लेकिन पर्थ ऑस्ट्रेलिया के लिए विशेष है. ऑस्ट्रेलिया ने इस वेन्यू पर सिर्फ एक टेस्ट मैच गंवाया है. इसलिए कल से शुरू हो रहा मुकाबला इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होने वाला.

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहली बार टेस्ट खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट का एक गौरवशाली और समृद्ध इतिहास रहा है. एशेज सीरीज 1882 से खेली जा रही है. हर दो साल के बाद सीरीज का आयोजन होता है. वेन्यू कभी इंग्लैंड तो कभी ऑस्ट्रेलिया होता है. दोनों देशों के बीच 361 टेस्ट खेले गए हैं. 152 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया, तो 112 टेस्ट में इंग्लैंड जीती है. 97 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


पर्थ में इस इकलौती टीम से मैच हार चुका है ऑस्ट्रेलिया

पर्थ टेस्ट इंग्लैंड के लिए बेहद मुश्किल होने वाला है, क्योंकि इस वेन्यू पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड बेहतरीन है. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में सिर्फ एक मैच गंवाया है. पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली इकलौती टीम भारत है. 2024 में भारत ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था. इसके अलावा, भारत (2018), पाकिस्तान (2023), वेस्टइंडीज (2022) और न्यूजीलैंड (2019) के खिलाफ पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है.

मार्नस लाबुशेन का पर्थ में चलता है बल्ला

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 में भारत के खिलाफ खेला था. भारत और ऑस्ट्रेलिया इस वेन्यू पर 2 बार आमने-सामने हो चुके हैं और दोनों को 1-1 बार जीत मिली है. पर्थ में ऑस्ट्रेलिया का सर्वाधिक स्कोर 4 विकेट पर 598 है. मार्नस लाबुशेन 4 टेस्ट मैचों में 3 शतक की मदद से 524 रन बनाकर वेन्यू पर ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट स्कोरर हैं. 5 टेस्ट मैचों में नाथन लियोन 29 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज हैं. इंग्लैंड क्रिकेट टीम 2015 के बाद से एशेज नहीं जीत पाई है. इंग्लैंड ने आखिरी बार अपने घर में खिताब जीता था.



Source link