बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़! महिला खिलाड़ी ने ड्राइवर-कंडक्टर को जमकर पीटा तो भागे, इंदौर में रातभर हंगामा

बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़! महिला खिलाड़ी ने ड्राइवर-कंडक्टर को जमकर पीटा तो भागे, इंदौर में रातभर हंगामा


Last Updated:

Indore Crime News: भोपाल से शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर पुणे जा रही महिला शूटर के साथ चलती बस में छेड़खानी का मामला सामने आया है. ये घटना इंदौर में हुई. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जानें पूरा मामला…

सांकेतिक तस्वीर.

Indore News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आई पुणे की 30 वर्षीय नेशनल शूटर के साथ इंदौर-पुणे मार्ग पर चलती बस में अभद्रता का शर्मनाक मामला सामने आया है. वर्मा ट्रैवल्स की निजी बस में चढ़ते समय कंडक्टर ने बैड टच किया, तो युवती ने आपत्ति जताई. बदतमीजी पर गुस्साई शूटर ने ड्राइवर और कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी. बताया जा रहा कि शूटर ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.

पुलिस में शिकायत की बात पर भाग निकले
घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के पास रात की है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता भोपाल में नेशनल गेम्स के लिए पहुंची थी और वर्मा ट्रैवल्स की बस से पुणे लौट रही थी. बस इंदौर पहुंचते ही राजेंद्र नगर स्टॉप पर चेकिंग के दौरान थाना दिखा तो युवती ने शिकायत की बात कही. इससे घबराए ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर भाग निकले.

रात भर खड़ी रही बस
हंगामे के चलते सभी यात्री बस से उतर गए. यात्रियों ने ट्रैवल्स ऑफिस में फोन किए, लेकिन संचालक तुरंत नहीं पहुंचे. पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार थे. बस रातभर सड़क पर खड़ी रही. सुबह 4 बजे संचालकों से बात कर नया ड्राइवर भेजा गया, तब जाकर बस पुणे रवाना हुई.

महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल
शूटर ने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता पुणे लौट चुकी है, लेकिन आगे की कार्रवाई के लिए सीनियर अफसरों से चर्चा चल रही. पुलिस की ओर से बताया गया कि आरोपियों की तलाश हो रही है. वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त निगरानी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने चेतावनी दी कि बस संचालकों को अब सख्ती से जिम्मेदारी निभानी होगी.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बस में नेशनल शूटर से छेड़छाड़! खिलाड़ी ने ड्राइवर-कंडक्टर को जमकर पीटा तो…



Source link