बुरहानपुर का वो गांव महिलाएं पूरे जिले को स्वच्छ बनाने में निभा रही अहम भूमिका

बुरहानपुर का वो गांव महिलाएं पूरे जिले को स्वच्छ बनाने में निभा रही अहम भूमिका


Last Updated:

Burhanpur News: बुरहानपुर जिले के राय गांव की महिलाओं ने यह बेड़ा उठा लिया है जिला प्रशासन और नगर निगम तो अपने स्तर पर सफाई अभियान चलाते हैं लेकिन यह महिलाएं कागज पन्नी बिन कर एकत्रित करती है जिले में कहीं पर भी कचरा नहीं दिखे.

मध्य प्रदेश स्वच्छता में नंबर वन आए इसके लिए मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के राय गांव की महिलाओं ने यह बेड़ा उठा लिया है जिला प्रशासन और नगर निगम तो अपने स्तर पर सफाई अभियान चलाते हैं लेकिन यह महिलाएं कागज पन्नी बिन कर एकत्रित करती है जिले में कहीं पर भी कचरा नहीं दिखे और यही कचरा इन महिलाओं को रोजगार भी दे रहा है. गांव की करीब 30 से अधिक महिलाएं कचरा बिनने के लिए सुबह से निकल जाती है. इस कचरे से हमको रोजगार मिल रहा है.

यह महिलाएं शहर को और जिले को स्वच्छ बनाने के लिए काम कर रही है. जिससे उनको रोजगार भी मिल रहा है. रोजाना यह महिलाएं कचरा बीन कर शाम के समय में बेच देती है प्रत्येक महिला को ₹500 तक मिल जाते हैं जिस से महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है.

महिलाओं ने दी जानकारी 
गांव में रहने वाली सुगना बाई ने लोकल 18 से कहा कि हम गांव की करीब 30 महिलाएं बुरहानपुर जिले में पन्नी कचरा बिनने के लिए आती है. यह बिन कचरा और कागज एकत्रित कर कर हमारे द्वारा इनको बेचा जाता है जिससे हमको रोजगार मिल रहा है हम जिले को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखना चाहते हैं इसलिए हम सुबह 10:00 बजे से कचरा और पन्नी बिनना शुरू कर देते हैं. इसको बेच कर जो पैसे मिल जाते हैं उस से हमारे घर परिवार का पालन पोषण भी हो जाता है.

5 क्विंटल के करीब बिन लेती है पन्नी कागज 
महिलाओं का कहना है कि हम सुबह 10:00 बजे से लेकर तो 4:00 बजे तक पन्नी और कागज बिनने का काम करती हैं. रोजाना महिलाओं द्वारा करीब 5 क्विंटल पन्नी कागज बीने जाते हैं. जिससे जिला भी स्वच्छ और सुंदर दिखने लगा है आगे भी हम स्वच्छता बनाए रखने के लिए काम करते रहेंगे. महिलाओं के इस काम की जिले में चारों ओर प्रशंसा भी हो रही है. लोग इनको जब पन्नी उठाते हुए देखते हैं तो उनकी प्रशंसा भी करते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बुरहानपुर का वो गांव महिलाएं पूरे जिले को स्वच्छ बनाने में निभा रही अहम भूमिका



Source link