मंदसौर स्थित विश्व प्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दानपात्रों की गणना पूरी हो गई है। दो दिन तक चली इस गिनती में कुल 22 लाख 81 हजार 120 रुपए का दान प्राप्त हुआ है। 18 और 19 नवंबर को हुई इस गणना में भारतीय मुद्रा के साथ-साथ विदेशी करेंसी और
.
पहले दिन मिले 17 लाख से ज्यादा मंदिर प्रशासन के अनुसार, दानपात्र की गणना 18 और 19 नवंबर 2025 को की गई। पहले दिन (18 नवंबर) दानपात्र से 17 लाख 48 हजार 150 रुपए प्राप्त हुए। दूसरे दिन (19 नवंबर) हुई गणना में 5 लाख 32 हजार 970 रुपए निकले। इस प्रकार, दो दिनों में कुल 22 लाख 81 हजार 120 रुपए दान स्वरूप प्राप्त हुए।
4 देशों की करेंसी भी निकली दानपात्र से 148 ग्राम चांदी भी मिली है। इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई हैं। इनमें शामिल हैं:
- अमेरिका के 5 डॉलर
- नेपाल के 3 नोट
- अरब अमीरात (UAE) के 6 नोट
- मोज़ांबिक का 1 नोट
बैंक में जमा कराई राशि मंदिर प्रबंधन ने बताया कि प्राप्त दान राशि को नियमानुसार जिला सहकारी बैंक में जमा करा दिया गया है।


