मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बैतूल में चार BLO 100% डिजिटलाइजेशन के लिए सम्मानित – Betul News

मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन:  बैतूल में चार BLO 100% डिजिटलाइजेशन के लिए सम्मानित – Betul News


बैतूल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार बीएलओ को सम्मानित किया गया। प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प

.

विधानसभा आमला के मतदान केंद्र 250 के बीएलओ शिक्षक दीपक वर्मा ने अपनी विधानसभा में सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा किया। इसी विधानसभा के मतदान केंद्र 160 की बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता पवार ने भी शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

इसी क्रम में, विधानसभा मुलताई के मतदान केंद्र 200 की बीएलओ शिक्षक सत्यभामा कवड़कर और मतदान केंद्र 201 की बीएलओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना चढ़ोकार ने भी 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण कर अपनी विधानसभा का नाम अग्रणी सूची में दर्ज कराया।

प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने चारों बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण में उनकी सक्रियता अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आमला के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैलेन्द्र बड़ोनिया और मुलताई के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजीव कहार के कार्यों की भी सराहना की।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद सहित निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link