मैहर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग सुधार में लापरवाही बरतने पर जिले के 19 विभागों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। यह कार्रवाई 18 और 19 नवंबर को हुई लगातार दो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षाओं के बाद की गई है, जिसमें ग्रेड
.
कलेक्टर कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, 18 नवंबर की शाम 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन की विस्तृत समीक्षा की गई थी। इस बैठक में ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ ग्रेड में आने वाले विभागों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद, 19 नवंबर को हुई पुनः समीक्षा में किसी भी प्रकार की प्रगति नहीं पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने इसे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और कार्य के प्रति घोर लापरवाही माना है।
जारी नोटिस में संबंधित विभागों से पूछा गया है कि उनके विरुद्ध 5 दिन का वेतन कटोत्रा क्यों न किया जाए। साथ ही, उन्हें 2 दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
यह नोटिस नगर विकास एवं आवास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, स्कूल शिक्षा, वन विभाग, सहकारिता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, श्रम, अध्यात्म, जल संसाधन, उद्यानिकी, लोक सेवा प्रबंधन तथा मत्स्य विभाग सहित कुल 19 विभागों को जारी किया गया है।