Last Updated:
Dennis Lillee Javed Miandad Fight Video: 1981 में पर्थ में खेले गए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट मैच में जावेद मियांदाद और डेनिस लिली भिड़ गए थे. मामला इतना बढ़ गया था कि जावेद मियांदाद ने लिली को मारने के लिए बल्ला तक उठा लिया था. इस घटना ने क्रिकेट जगत को शर्मसार कर दिया था. दोनों खिलाड़ियों पर भारी फाइन भी ठोका गया. बाद में लिली को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने मांफी भी मांगी.
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच पंगे न हों, ऐसा हो ही नहीं सकता. मॉडर्न डे क्रिकेट में आए दिन खिलाड़ियों के बीच कहासुनी या तीखी नोक-झोंक देखने को मिलती है. हालांकि, कभी-कभी बात इतनी बढ़ जाती है कि आक्रोश में आपा खो बैठते हैं और एक-दूसरे पर हाथ उठाने तक को आतुर हो जाते हैं. आपने क्रिकेट के मैदान पर कई विवाद देखे होंगे, लेकिन आज हम दो दिग्गजों के बीच LIVE मैच में हुए उस ‘कांड’ को बताने जा रहे हैं, जिसने 80 के दशक में क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था. यह विवाद पाकिस्तान के दिगग्ज बल्लेबाज जावेद मियांदाद और ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली के बीच हुआ, जिन्होंने अपने दमदार खेल से नाम बनाया. हालांकि, 1981 में एक टेस्ट के दौरान वह मैदान पर बुरी तरह से भिड़ गए और खेल भावना को ही ताक पर रख दिया. डेनिस लिली ने मियांदाद को इतना उकसा दिया था कि वह हाथ छोड़ते-छोड़ते रह गए.
LIVE मैच में हुआ ‘कांड’
साल 1981, पर्थ के वाका (WACA) क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा था. ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 543 रनों का असंभव सा लक्ष्य रखा था. एक तरफ पाकिस्तान की हार तय थी. वहीं दूसरी तरफ क्रीज पर जावेद मियांदाद डटे हुए थे, जो हर गेंद को जीतने के इरादे से खेल रहे थे. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे थे दुनिया के सबसे खतरनाक और आक्रामक तेज गेंदबाजों में से एक डेनिस लिली. लिली अपनी तेज गेंदों और बेबाक शैली के लिए जाने जाते थे. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा लिली-मियांदाद के बीच तनाव ने जन्म ले लिया.
जावेद मियांदाद और डेनिस लिली का झगड़ा, पर्थ टेस्ट 1981.
वो एक रन, जो झगड़े में बदल गया
पाकिस्तान की पारी के दौरान मियांदाद ने लिली की एक गेंद को हल्के हाथों से खेला और तेजी से एक सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े. यहीं पर वो पल आया जहां दोनों की भिड़ंत हुई. नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर भागते समय लिली गेंद की तरफ गए और फिर जानबूझकर मियांदाद के रास्ते में आ गए. इस दौरान मियांदाद और लिली की टक्कर हो गई. लिली टस से मस नहीं हुए, लेकिन मियांदाद ने रन पूरा किया. इस हरकत से मियांदाद भड़क उठे और उन्होंने वापस लिली की तरफ देखते हुए कुछ कड़े शब्द कह दिए.
On this day in 1981, PAK vs AUS Test Match in Perth. 🇵🇰🏏🇦🇺