5 टीमें…73 जगह, 27 नवंबर को होगा WPL 2026 मेगा ऑक्शन का आयोजन

5 टीमें…73 जगह, 27 नवंबर को होगा WPL 2026 मेगा ऑक्शन का आयोजन


Last Updated:

WPL Auction 2026 date time venue: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन का आयोजन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगा. पांच टीमें ऑक्शन टेबल पर बैठेंगी. इस बाद ऑक्शन में 73 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. सभी पांचों टीमों ने अपनी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. यूपी वॉरियर्स ऑक्शन में पूरी तरह से नई टीम बनाने उतरेगी जिसने ऑक्शन से पहले सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया है. अनकैप्ड खिलाड़ी पर उसने भरोसा जताया है.

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन का आयोजन 27 ननंबर को नई दिल्ली में होगा.

नई दिल्ली. विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर है. पांच टीमें 27 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली डब्ल्यूपीएल मेगा ऑक्शन टेबल पर बैठेंगी. डब्ल्यूपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुकी है. ऑक्शन में प्रत्येक टीम को ज्यादा से ज्यादा 18 खिलाड़ियों की टीम बनाने की इजाजत होगी. कुल मिलाकर पांच टीमों में 23 विदेशी स्पॉट सहित 73 स्लॉट भरे जाएंगे. यूपी वॉरियर्स ऑक्शन में नई टीम बनाने के इरादे से उतरेगा. उसने सिर्फ एक खिलाड़ी को ऑक्शन से पहले रिटेन किया है. यूपी ने अनकैप्ड श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है.यूपी के पास सबसे बड़ा पर्स होगा. साथ ही चार राइट टू मैच ऑप्शन भी उसके पास उपलब्ध होंगे.

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को टीम में बरकरार रखा है. दोनों फ्रेंचाइजी ने कुल पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है. मेगा ऑक्शन में मुंबई और दिल्ली के पास कोई आरटीएम ऑप्शन उपलब्ध नहीं होगा.डब्ल्यूपीएल के अब तक हुए तीन एडिशन में कुछ खिलाड़ियों पर जबरदस्त बोली लगी हैं.टीम इंडिया की उप कप्तान स्मृति मंधाना अभी डब्ल्यूपील इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं.उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डब्ल्यूपीएल 2023 मेगा ऑक्शन में इस भारतीय बैटर के लिए 3.4 करोड़ खर्च किए थे. दिल्ली और मुंबई के पास सबसे कम पैसे बचे हैं.

डब्ल्यूपीएल ऑक्शन का आयोजन 27 ननंबर को नई दिल्ली में होगा.
डब्ल्यूपीएल 2026 प्लेयर ऑक्शन से पहले सभी टीमों की बची हुई पर्स (करोड़ रुपये में) और उपलब्ध स्लॉट्स:

टीम (Team) बचा हुआ पर्स (करोड़ रुपये में) कुल उपलब्ध स्लॉट्स विदेशी खिलाड़ी स्लॉट्स
दिल्ली कैपिटल्स 5.70 13 4
गुजरात जायंट्स 9.00 16 4
मुंबई इंडियंस 5.75 13 4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6.15 14 5
यूपी वारियर्स 14.50 17 6

डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में 41.1 करोड़ होंगे दांव पर

स्मृति मंधाना ने 2024 डब्ल्यूपील सीज़न में टीम को टाइटल दिलाया था. आरसीबी ने आगामी ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें से मंधाना भी एक हैं. कुल मिलाकर पांच क्रिकेट टीमों ने सात विदेशी क्रिकेटरों सहित 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया. डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में सभी टीमों के पास खर्च करने के लिए कुल 41.1 करोड़ होंगे. विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा एक स्टार-के तौर पर ऑक्शन लिस्ट में शामिल होंगी. जिसमें साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और मेग लैनिंग, न्यूज़ीलैंड की अमेलिया केर और साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लर्क के अलावा और भी कई खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

5 टीमें…73 जगह, 27 नवंबर को होगा WPL 2026 मेगा ऑक्शन का आयोजन



Source link