IND vs SA: गंभीर ने नहीं सुधारी ये गलती तो फिर लगेगा सीरीज हार का दाग, दिग्गज की चेतावनी, कहा- मैं नहीं चाहूंगा..

IND vs SA: गंभीर ने नहीं सुधारी ये गलती तो फिर लगेगा सीरीज हार का दाग, दिग्गज की चेतावनी, कहा- मैं नहीं चाहूंगा..


IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का मुद्दा तूल पकड़ता नजर आ रहा है. पहले टेस्ट में हार अब सीरीज गंवाने के डर में तब्दील हो चुकी है. फैंस जानने को बेताब हैं कि आखिर गौतम गंभीर दूसरे टेस्ट में लाज बचाने के लिए आखिर कौन सा प्लान बना रहे होंगे. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने उन्हें अलर्ट दे दिया है. पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कोलकाता में साउथ अफ्रीका से भारत की टेस्ट हार का तीखा अंदाजा लगाया है. उन्होंने पिच, बैटिंग पोजीशन से लेकर टीम इंडिया की हर वीकनेस पर खुलकर बात की. 

शुभमन गिल की इंजरी बनी टेंशन

पहले टेस्ट में 4 गेंद खेल पाए शुभमन गिल की दूसरे टेस्ट में मौजूदगी पर भ संशय बना हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे टेस्ट में गिल की जगह साई सुदर्शन आएंगे और कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी. गिल की इंजरी टीम इंडिया के लिए समस्या बन चुकी है. रिकी पोंटिंग ने टीम की इस मुसीबत पर भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा किसी कामचलाऊ कप्तान की जगह लेना किसी के लिए आसान नहीं होता है.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले रिकी पोटिंग?

ICC रिव्यू पर पोंटिंग ने कहा, ‘एक कामचलाऊ कप्तान की जगह लेना कभी आसान नहीं होता, खासकर जब आप कुछ दिन पहले ही टेस्ट मैच हारे हों. ऋषभ अब काफी अनुभवी टेस्ट-मैच प्लेयर हैं और विकेटकीपर होने से शायद उन्हें यह देखने में मदद मिलेगी कि गेम कैसे बदल रहा है. उन्होंने पिछले कुछ सालों से IPL में ऐसा किया है. मुझे लगता है कि वह ठीक रहेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कैप्टन के तौर पर कैसे खेलते हैं और बैटर के तौर पर अपने खेलने के स्टाइल को कैसे मैनेज करते हैं.’

पिच पर क्या बोले पोंटिंग?

पिछले टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद पिच के चर्चे भी चरम पर रहे. मुंह मांगी पिच पर ही टीम इंडिया मुंह के बल गिर गई. इस पर पोंटिंग ने कहा, ‘वे इन विकेटों को स्पिनरों के पक्ष में इतना ज्यादा तैयार करते हैं कि यह उनकी स्पिन की क्वालिटी को खत्म कर देता है. जब उन्हें इस तरह के टर्न लेने वाले विकेट मिलते हैं तो यह विरोधी स्पिनरों को बेहतर बनाता है और पिछले पाँच या छह सालों में, भारत स्पिन को पहले जितना अच्छा नहीं खेलता है. वे बाकी सबके लिए इसे बराबर कर रहे हैं.’

ये भी पढे़ं… 6 टेस्ट में 4 हार… गंभीर का ‘चीट कोड’ बना हार का जाल, घर में ही क्यों ढेर हो रहे टीम इंडिाया के शेर?

सुंदर की पोजीशन पर सलाह

पोटिंग ने कहा, ‘पिछली पारी में 120 रन का पीछा करते हुए, उन्हें ऐसा करने में सक्षम होना चाहिए था. लेकिन इस तरह की पिचों पर, एक विकेट दो हो जाता है. बल्ले के चारों ओर फील्डर्स के साथ दबाव जल्दी बनता है.’ वाशिंगटन सुंदर पर पोंटिंग ने कहा, ‘उन्होंने बल्ले से कुछ भी गलत नहीं किया है. लेकिन मैं नहीं चाहूंगा कि वह भारत के बाहर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करें.’



Source link