MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास
1. भोपाल में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ₹68 लाख की ठगी, 4 करोड़ के फ्रॉड में जेल भेजने की धमकी दी
भोपाल के शाहपुरा में रिटायर्ड बैंक मैनेजर दयाराम देशमुख से डिजिटल अरेस्ट के जरिए 68 लाख रुपए की ठगी हुई। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 4 करोड़ के फ्रॉड में जेल भेजने की धमकी दी। बहन की जान का खतरा बताकर उन्हें डराया और सिग्नल ऐप पर वीडियो कॉल से नकली पूछताछ की। बेटे ने स्टेट साइबर में शिकायत दर्ज कराई गई। पढ़ें पूरी खबर
2. खंडवा में एसआई हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, भीड़ पीटती रही, कार से तीन लोग हुए घायल खंडवा जिले के भेरूखेड़ा गांव के पास बुधवार शाम सड़क हादसे के बाद तनाव की स्थिति बन गई। नर्मदा नगर थाने में पदस्थ एसआई अशोक नरगावे की कार ने दो बाइकसवारों को टक्कर मार दी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने एसआई की पिटाई कर दी। वह हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर
3. नक्सली मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर पंचतत्व में विलीन, सीएम ने दिया कंधा; हजारों लोग पहुंचे बालाघाट में नक्सली मुठभेड़ में शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का नरसिंहपुर में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। सीएम डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने उन्हें कंधा दिया। अंतिम यात्रा में हजारों लोग पहुंचे। सीएम ने शहीद के भाई को नौकरी और परिजन को एक करोड़ की राशि देने का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर
4. शिवपुरी में आवारा गाय का हमला, आंगनवाड़ी सहायिका को पेट में आए 40 टांके शिवपुरी में गुरुवार सुबह आवारा गाय के हमले में आंगनवाड़ी सहायिका आशा सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर से कचरा फेंकने निकली आशा के पेट में गाय के सींग लगने से गहरा घाव हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने 40 टांके लगाए हैं। उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है और उन्हें मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
5. इंदौर में छठी मंजिल से कूदी स्विमिंग कोच, मौत:लिव इन पार्टनर से झगड़ा हुआ था

इंदौर में छठी मंजिल की बालकनी से कूदकर 33 वर्षीय महिला स्विमिंग कोच ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि निकिता 10 साल से असीम राजन नाम के युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। वे इसी फ्लैट में किराए पर रहते थे। पुलिस ने देर रात निकिता के साथी असीम राजन को हिरासत में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
6. भोपाल में 6वीं के छात्र को प्रिंसिपल ने पीटा,पिता बोले-चेहरे पर थप्पड़ के निशान-बेहोश हुआ भोपाल में ईदगाह हिल्स स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर 6वीं कक्षा के छात्र 12 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत कौर पर थप्पड़ मारने, गाली-गलौज करने, भविष्य खराब करने की धमकी देने और बच्चे को बेहोशी की हालत में छोड़ने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
7. एमपी में अगले 2 दिन शीतलहर चलेगी, भोपाल-इंदौर समेत 6 जिलों में आज अलर्ट पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आधे मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा शाजापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन समेत 15 शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
पॉजिटिव खबर 8. कूनो में चीता ‘मुखी’ ने 5 शावकों को दिया जन्म, भारत में पहला सफल प्रजनन

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारतीय मूल की मादा चीता ‘मुखी’ ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह पहली बार है जब भारत में जन्मी किसी मादा चीता ने यहां सफल प्रजनन किया है। भारत में चीतों की कुल संख्या 32 हो गई है। इसमें से 29 चीते कूनो और 3 चीते गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में रखे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
खबर हटके 9. शराब पीकर हेलमेट पहना तो गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी, भोपाल में बाल वैज्ञानिक ने बनाया मॉडल भोपाल के श्यामला हिल्स में लगी 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 240 विज्ञान के मॉडल प्रदर्शित किए जा रहे है। कर्नाटक की कक्षा 10वीं की छात्रा विद्या एच एस ने स्मार्ट हेलमेट बनाया है। यह राइडर की सांसों से शराब को डिटेक्ट कर इंजन को लॉक कर देता है। ये मॉडल उन्होंने टीचर के गाइडेंस से बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
कल का बिग इवेंट 10. पूर्व राष्ट्रपति धनखड़ कल भोपाल आएंगे, किताब का विमोचन करेंगे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 21 नवंबर को भोपाल आएंगे। पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। वे रवीन्द्र भवन में आयोजित मनमोहन वैद्य की पुस्तक “हम और यह विश्व” के विमोचन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में रीतेश्वर जी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी भी विशिष्ट अतिथि रहेंगे।