एशेज के पहले ही दिन बवाल.. भिड़ गए लाबुशेन और कार्स, वीडियो हुआ वायरल

एशेज के पहले ही दिन बवाल.. भिड़ गए लाबुशेन और कार्स,  वीडियो हुआ वायरल


Last Updated:

AUS vs ENG 1st Test Ashes Marnus Labuschagne Brydon Carse heated exchange VIDEO: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज की पहली टक्कर पर्थ में हो रही है. पहले दिन विकेटों का पतझड़ लगा. इस दौरान मार्नस लाबुशेन और ब्रायडन कार्स के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पर्थ टेस्ट के पहले दिन लाबुशेन और ब्रायडन कार्स के बीच तीखी नोंक-झोंक हो गई.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज की पहली भिड़ंत पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है. इस हाई-वोल्टेज सीरीज का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा. पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 7 विकेट लेकर कहर बरपाया, जिससे इंग्लैंड 172 रन पर ढेर हो गया. वहीं, जब ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग आई तो इंग्लिश पेसर्स भी घातक दिखे. जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया की हालत खस्ता कर दी. दूसरी पारी के दौरान मार्नस लाबुशेन और ब्रायडन कार्स आपस में भिड़ गए.

पहले ही दिन गरमाया माहौल
दरअसल, लाबुशेन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तभी मामला गरमा गया और ब्रायडन कार्स के साथ उनकी तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली. यह पारी के 12वें ओवर में हुआ, जब कार्स गेंदबाजी कर रहे थे. लाबुशेन ने उनकी एक शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को छोड़ दिया, जिसके बाद कार्स ने लाबुशेन को कुछ शब्द कहे और रनअप के लिए लौटने लगे, तभी लाबुशेन उनकी तरफ आए और आक्रामक तरीके से जवाब दिया. अंपायरों को बीच में आकर मामला शांत करना पड़ा.



Source link