Last Updated:
Agriculture News: एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने लोकल 18 से कहा कि यदि आप परंपरागत केले की खेती लगाते आ रहे हैं .आपको केले में नुकसान हो रहा है तो आप सब्जी भाजी की खेती भी कर कर हर रोज कमाई कर सकते हैं
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसान सबसे अधिक केले की खेती करते हैं. बुरहानपुर जिले में 25000 हेक्टेयर में केले की खेती होती है. यदि आप भी हर साल केले की खेती करते हैं.आपको हर साल नुकसान हो रहा है तो आप केले की खेती से हटकर ठंड के दिनों में यह तीन सब्जियां लगा दीजिए पालक गाजर और फूलगोभी यह तीनों की खेती कर कर आप रोज की कमाई भी कर सकते हैं. एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके का कहना है कि यह सब्जियों की खेती ऐसी होती है कि रोज इससे कमाई कर सकते हैं और यह 90 से 120 दिन की खेती होती है.
एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी
एक्सपर्ट कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके ने लोकल 18 से कहा कि यदि आप परंपरागत केले की खेती लगाते आ रहे हैं .आपको केले में नुकसान हो रहा है तो आप सब्जी भाजी की खेती भी कर कर हर रोज कमाई कर सकते हैं. सब्जी की खेती ऐसी होती है. जिससे रोजाना की कमाई शुरू हो जाती है. आप यदि 5 एकड़ में सब्जी भाजी की खेती का प्लान बना रहे हैं तो ठंड के दिनों में यह तीन सब्जियां आपके खेत में लगा दीजिए. आपकी लाखों रुपए की कमाई शुरू हो जाएगी. जिसमें आप पालक गाजर और फूलगोभी की खेती आसानी से कर सकते हैं. अपने यहां की जो जलवायु और मिट्टी होती है. यह तीनों सब्जियां आसानी से उग जाती है.
90 से 120 दिन में उग जाती है सब्जियां
यदि आप भी यह तीन सब्जियों की खेती करने जा रहा है तो क्वालिटी वाले बीच का चयन करें और 90 से 120 दिन में यह सब्जी तैयार हो जाती है. आप इसको रोज काट कर रोज बेच सकते हैं. जिससे आपकी रोजाना हजारों रुपए की कमाई शुरू हो जाएगी. आपको पानी की भी बहुत कम आवश्यकता होती है केले में सबसे अधिक पानी लगता है. लेकिन सब्जी भाजी की खेती में सबसे कम पानी में अच्छा उत्पादन हो जाता हैं.