Chhatribagh Indore: इंदौर सिर्फ मॉडर्न सिटी नहीं, बल्कि 500 साल पुरानी विरासत को संजोए हुए एक ऐतिहासिक धरोहर भी है. इन्हीं धरोहरों में से एक है छत्रीबाग, जहां होलकर राजवंश की शान, स्थापत्य कला और इतिहास आज भी जीवंत खड़ा है. 18वीं सदी में बनी ये स्मारक छतरियां महारानी अहिल्याबाई होलकर, मल्हार राव होलकर और अन्य राजघरानों की याद में बनाई गई थीं. यहां मराठा और राजपूत वास्तुकला की झलक, जटिल नक्काशीदार स्तंभ, विशाल गुंबद और खूबसूरत कला देखने को मिलती है. इतिहास, आर्किटेक्चर और संस्कृति में रुचि रखने वालों के लिए छत्रीबाग इंदौर की सबसे आकर्षक जगहों में से एक है.