Caterpillar Bite Symptoms: क्या कभी खेतों या जंगल में घूमते हुए अचानक त्वचा पर जलन, खुजली या लाल दाग हुए हैं? तो सावधान ये जहरीले कीड़ों जैसे फतिंगा (Caterpillar), ब्लिस्टर बीटल, रेड एंट्स या स्पाइडर के संपर्क का असर हो सकता है. कई कैटरपिलर के शरीर पर मौजूद बारीक जहरीले बाल त्वचा को छूते ही स्किन पर एलर्जी, सूजन, लाल निशान और फफोले पैदा कर सकते हैं. खासतौर पर मनकी स्लग कैटरपिलर जैसी प्रजातियां बेहद खतरनाक मानी जाती हैं. वीडियो में आप जान सकते है कि इन जहरीले कीटों की पहचान कैसे करें, इनके संपर्क में आने पर क्या लक्षण होते हैं और फ़ौरन क्या बचाव या उपचार करना चाहिए.