टेस्ट मैच की पहली इनिंग के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट, मिचेल स्टार्क ने बनाया महारिकॉर्ड, एंडरसन भी छूट गए पीछे

टेस्ट मैच की पहली इनिंग के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट, मिचेल स्टार्क ने बनाया महारिकॉर्ड, एंडरसन भी छूट गए पीछे


Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की हाई प्रोफाइल एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में जारी है. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से मेहमान टीम की धज्जियां उड़ाकर रख दी. पर्थ टेस्ट में मिचेल स्टार्क इंग्लैंड की टीम पर पहली पारी के पहले ही सेशन में आग की तरह बरसे और 3 विकेट लेकर तूफान मचा दिया.

मिचेल स्टार्क ने बनाया महारिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जैक क्रॉउली (0), बेन डकेट (21) और जो रूट (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया. पर्थ टेस्ट की पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने अभी तक खतरनाक गेंदबाजी की है. मिचेल स्टार्क को देखकर ऐसा लग रहा था, मानों वह हर गेंद पर विकेट ले सकते हैं. मिचेल स्टार्क ने इस मैच में 3 विकेट लेने के साथ ही एशेज में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. मिचेल स्टार्क एशेज के इतिहास में 100 विकेट लेने वाले 21वें गेंदबाज बन गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


मिचेल स्टार्क ने एंडरसन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

मिचेल स्टार्क ने पर्थ टेस्ट के पहले ही ओवर में जैक क्रॉउली का विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. दरअसल, मिचेल स्टार्क अपने डेब्यू के बाद से टेस्ट मैच की पहली पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. मिचेल स्टार्क ने इस मामले में इंग्लैंड के महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जेम्स एंडरसन ने मिचेल स्टार्क के टेस्ट डेब्यू के बाद से टेस्ट मैच की पहली इनिंग के पहले ही ओवर में 6 विकेट झटके थे. वहीं, मिचेल स्टार्क के नाम अब टेस्ट मैच की पहली इनिंग के पहले ही ओवर में 7 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

मिचेल स्टार्क के रिकॉर्ड्स

35 साल के मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 101 टेस्ट मैचों की 193 पारियों में 405 विकेट हासिल कर चुके हैं. मिचेल स्टार्क ने इस दौरान 16 बार पारी में 5 विकेट हॉल अपने नाम दर्ज किए हैं. टेस्ट मैचों में मिचेल स्टार्क का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 94 रन देकर 11 विकेट है. 130 वनडे मैचों में मिचेल स्टार्क ने 247 विकेट हासिल किए हैं. मिचेल स्टार्क ने वनडे क्रिकेट में 9 बार पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है. वनडे क्रिकेट में मिचेल स्टार्क का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 28 रन देकर 6 विकेट है. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 79 विकेट चटकाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मिचेल स्टार्क का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट है.



Source link