धोनी की फिल्म ने इस पाकिस्तानी में भरा जोश, नौकरी छोड़ बना इंटरनेशनल क्रिकेटर

धोनी की फिल्म ने इस पाकिस्तानी में भरा जोश, नौकरी छोड़ बना इंटरनेशनल क्रिकेटर


Last Updated:

पाकिस्तान के उस्मान तारिक ने महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म देखने से बाद क्रिकेट में वापसी की

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट में हर एक खिलाड़ी किसी ना किसी क्रिकेटर को अपना आदर्श मानता है. सबकी चाहत होती है कि वो उसके जैसा बने जिसको अपना हीरो मानता है. आम तौर पर भारतीय खिलाड़ियों को पसंद करने वाले दुनियाभर में हैं. लेकिन पाकिस्तान के एक क्रिकेटर की कहानी इन सबके अलग है. खेल छोड़कर सेल्समैन की जॉब कर रहे एक पाकिस्तानी क्रिकेटर पर महेंद्र सिंह धोनी ने नहीं बल्कि उनकी फिल्म ने ऐसा असर डाली कि उसने काम छोड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय कर लिया.

पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को किसी और ने नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने प्ररेणा दी. जैसा संघर्ष इस भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने की उसे देखने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर में जोश भर गया. इसी महीने की एक तारीख को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पाक स्पिनर को प्रेरणा महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक देखने के बाद मिली.



Source link