नीमच में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू: पिता के हिस्से को लेकर जमीन विवाद में किया वार; घायल रतलाम रेफर – Neemuch News

नीमच में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा चाकू:  पिता के हिस्से को लेकर जमीन विवाद में किया वार; घायल रतलाम रेफर – Neemuch News


नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागल बुजुर्ग गांव में जमीन-जायदाद के विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। गुरुवार देर शाम हुई इस घटना में छोटा भाई रमेश भील घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर कि

.

जानकारी के अनुसार, घायल रमेश भील भागल पिता पूरालाल भील बुजुर्ग का निवासी हैं। पिता ने बताया कि उनका बड़ा बेटा श्यामलाल भील, जो नीमच के पंजीयन कार्यालय में कार्यरत है, गुरुवार देर शाम अपनी बेटी और पत्नी के साथ खेत पर पहुंचा।

पिता ने बताया बड़े बेटे ने छोटे पर किया वार

पिता के अनुसार, बड़े बेटे ने उनसे कहा कि उसने जमीनों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन छोटे बेटे रमेश को दे रखी है। इसी बात को लेकर बड़े बेटे ने छोटे भाई के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। पिता ने यह भी बताया कि बड़ा बेटा अक्सर शराब पीकर भाई से गाली-गलौज करता था।

घायल रमेश भील को परिजन और ग्रामीण तत्काल मानसा के शासकीय अस्पताल ले गए। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। नीमच से भी डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए गुरुवार रात उसे रतलाम रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link