नीमच में श्याम संकीर्तन, देर रात तक झूमे श्रद्धालु: तीन प्रसिद्ध भजन गायकों ने बांधा समां; खाटू श्याम जी का मनमोहक श्रृंगार किया – Neemuch News

नीमच में श्याम संकीर्तन, देर रात तक झूमे श्रद्धालु:  तीन प्रसिद्ध भजन गायकों ने बांधा समां; खाटू श्याम जी का मनमोहक श्रृंगार किया – Neemuch News


नीमच के तिलक मार्ग स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में गुरुवार रात श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर झूमते रहे।

.

कार्यक्रम में नीमच नरेश (खाटू श्याम जी) का विशेष और मनमोहक श्रृंगार किया गया। इसकी छटा देखते ही बन रही थी, जिसने भक्तों का मन मोह लिया। भक्तों ने घंटों कतार में लगकर बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए।

प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा

भजन संध्या में देश के तीन प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इनमें राजसमंद के भगवत सुथार, खाटू श्याम के सलामत अली और प्रतापगढ़ के नवीन वैष्णव शामिल थे।

इन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। बाबा श्याम के लोकप्रिय भजन गाए जाते ही पंडाल में बैठे श्रद्धालु खड़े होकर नाचने लगे। शहर और आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति के इस माहौल में झूमते रहे।

मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तों की भीड़ जमा रही। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार भी भजन संध्या में पहुंचे और भजनों का आनंद लिया।



Source link