Last Updated:
India probable XI For 2nd test india vs south Africa: दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है.कप्तान शुभमन गिल टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. गिल की जगह तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शनिवार से खेला जाएगा.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पलटवार के मूड में है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहली पारी में 30 रन की बढ़त बनाने के बावजूद भारत को इतने ही अंतर से हार का सामना करना पड़ा. कप्तान शुभमन गिल भी गर्दन में ऐंठन के कारण गुवाहाटी टेस्ट से बाहर हो गए हैं. यह कन्फर्म हो गया है कि ऋषभ पंत गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में कप्तान की भूमिका निभाएंगे. जबकि साई सुदर्शन कोलकाता टेस्ट से बाहर रहने के बाद अपने पसंदीदा तीसरे नंबर पर वापस आ सकते हैं. गिल की जगह सुदर्शन को मौका मिल सकता है.
अगर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो भारतीय टीम में एक और बाएं हाथ का खिलाड़ी जुड़ जाएगा. जो दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर के लिए सिरदर्द बन सकता है.हार्मर ने ईडन में मेजबान टीम के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए थे. भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है.
भारत इस प्लेइंग इलेवन के साथ गुवाहाटी टेस्ट में उतर सकता है.
बॉश की जगह एनगिडी को मिल सकता है मौका
दक्षिण अफ्रीकी प्लेइंग इलेवन में भी एक बदलाव देखने को मिल सकता है. मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम पेसर कॉर्बिन बॉश की जगह लुंगी एनगिडी मौका दे सकती है.कगिसो रबाडा के बाहर होने पर प्रोटियाज टीम अनुभव को तरजीह देते हुए एनगिडी को प्लेइंग इलेवन में ला सकती है.भले ही इसके लिए उन्हें अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़े.
भारत की संभावित XI
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल/नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
दक्षिण अफ्रीका की संभावित XI: रयान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश/लुंगी एनगिडी, साइमन हार्मर, केशव महाराज.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें