बड़वानी में 5 साल बाद जन्मी बच्ची की मौत: एंबुलेंस खराब होने से गई जान, परिजन बोले- गाड़ी का दरवाजा रस्सी से बंधा था – Barwani News

बड़वानी में 5 साल बाद जन्मी बच्ची की मौत:  एंबुलेंस खराब होने से गई जान, परिजन बोले- गाड़ी का दरवाजा रस्सी से बंधा था – Barwani News


बड़वानी जिले के तलवाड़ा डेब गांव में एक परिवार ने 108 एंबुलेंस कर्मचारियों पर लापरवाही और खराब वाहन के कारण अपनी नवजात बच्ची की मौत का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि शादी के पांच साल बाद जन्मी उनकी बेटी की जान एंबुलेंस की खराबी और देरी के

.

परिजन ने कहा कि गाड़ी का दरवाजा रस्सी से बंधा था, कांच हिल रहा था, अगर कांच गिरता तो बच्ची के ऊपर ही गिरता।

ग्राम तलवाड़ा डेब निवासी नविता पति राहुल कर्मा के घर पांच साल बाद एक बेटी का जन्म हुआ था। 16 नवंबर को बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से जच्चा-बच्चा दोनों को इंदौर रेफर किया गया।

परिवार के अनुसार, इंदौर ले जाते समय 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 6259) रास्ते में ही खराब हो गई। काफी देर तक वाहन ठीक न होने और कोई वैकल्पिक व्यवस्था न मिलने पर, घंटों बाद मां और बच्ची को एक निजी वाहन से इंदौर पहुंचाया गया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्ची की मौत हो गई।

ग्राम तलवाड़ा डेब निवासी नविता।

एंबुलेंस कर्मचारियों पर अभद्रता का लगाया आरोप

मां नविता कर्मा ने बताया कि बच्चे की स्थिति गंभीर थी और उसे एमटीएच अस्पताल इंदौर रेफर किया गया था। उन्होंने 108 एंबुलेंस कर्मचारियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। माता-पिता ने प्रशासनिक अधिकारियों से ऐसे मामलों में संज्ञान लेने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

CMHO ने कहा- सीनियर अधिकारियों को पत्र लिखा है

सीएमएचओ सुरेखा जमरे ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी शिकायत सीनियर अधिकारियों को की गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि बड़वानी जिले में 38 एंबुलेंस हैं, जिनकी स्थिति खराब है, वे समय पर नहीं पहुंचतीं और अक्सर खराब होती रहती हैं। सीएमएचओ ने इस संबंध में पत्र भी लिखा है।



Source link