बांग्लादेश ए की तूफानी शुरुआत, इंडिया ए को करनी होगी पलटवार

बांग्लादेश ए की तूफानी शुरुआत, इंडिया ए को करनी होगी पलटवार


Last Updated:

IND A vs BAN A Live Cricket Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का नॉकआउट दौर शुरू हो चुका है. टूर्नामनेंट का पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच है. सेमीफाइनल मैच में इंडिया ए ने टॉस जीतने के ब…और पढ़ें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का सेमीफाइनल इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच

नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच दोहा के ईडन पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश ए को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम 23 नवंबर को फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई करेगी. लीग स्टेज में इंडिया ए की टीम ग्रुप ए में शामिल थी. वहीं पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहने के कारण इंडिया ए का सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ए से टक्कर हो रही है. इंडिया ए ने लीग चरण में तीन मैच खेले थे, जिसमें उसे 2 में जीत मिली थी.

दोनों टीमों का स्क्वाड-

इंडिया ए टीम: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, नमन धीर, हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा, विजयकुमार वैश्यक, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल.

बांग्लादेश ए टीम: हबीबुर रहमान सोहन, जिशान आलम, जवाद अबरार, अकबर अली (विकेटकीपर/कप्तान), महिदुल इस्लाम अंकोन, यासिर अली, एसएम महेरोब, अबू हिदर रोनी, रकीबुल हसन, अब्दुल गफ्फार सकलैन, रिपन मोंडोल, अरिफुल इस्लाम, टोफेल अहमद, शादीन इस्लाम, मृत्युंजय चौधरी.

November 21, 202515:16 IST

IND A vs BAN A, Live Cricket Score: बांग्लादेश ए की तूफानी शुरुआत

इंडिया ए के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में टॉस हारने के बाद बांग्लादेश ए ने दमदार शुरुआत की है. ऐसे में इंडिया ए के गेंदबाजों को जल्द से जल्द विकेट निकालना होगा.

November 21, 202515:04 IST

IND A vs BAN A, Live Cricket Score: बांग्लादेश ए की बल्लेबाजी हुई शुरू

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच शुरू हो गया है. मैच में इंडिया ए के खिलाफ बांग्लादेश ए की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोहा के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है.

November 21, 202514:50 IST

BAN A vs IND A: बांग्लादेश की प्लेइंग XI

जिशान आलम, हबीबुर रहमान, यासिर चौधरी, अकबर अली (कप्तान, विकेटकीपर), रकीबुल हसन, महिदुल इस्लाम, महेरोब हुसैन, अबू हैदर, जवाद अबरार, रिपन मोंडोल, अब्दुल गफ्फार.

November 21, 202514:42 IST

IND A Playing XI: इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, विशाक विजयकुमार, गुरजापनीत सिंह, सुयश शर्मा.

November 21, 202514:37 IST

IND A vs BAN A Toss: इंडिया ए ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया ए के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मुकाबले में बांग्लादेश ए की टीम दोहा के ईडन पार्क स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी.

November 21, 202514:12 IST

IND A vs BAN A Live: क्या भारतीय प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ छोड़कर सभी मैचों में शानदार खेल दिखाया है. ऐसे में कम ही उम्मीद है कि बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में इंडिया ए के प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव की संभावना है.

November 21, 202513:32 IST

BAN A vs IND A Semi Final: सेमीफाइनल में इंडिया ए को चाहिए दमदार शुरुआत

ओमान के खिलाफ आखिरी लीग मैच में इंडिया के दोनों ओपनर बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे. ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रही बांग्लादेश ए के खिलाफ इंडिया ए को ठोस शुरुआत की जरूरत होगी. खास तौर से वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य को तेजी से रन बनाने के साथ-साथ अपने विकेट को भी बचा कर रखना होगा.

November 21, 202512:53 IST

IND A vs BAN A: कमजोर साबित हो रही भारतीय बॉलिंग

इस टीम में जितने शानदार और टैलेंटेड बल्लेबाज हैं, गेंदबाजी उतनी ही अनुभवहीन और कमजोर नजर आती है. तेज गेंदबाजी में गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर उतने प्रभावी नसाबित नहीं हुए, जैसी टीम को दरकार है. पाकिस्तान के खिलाफ हार का ये बड़ा कारण रहा.

November 21, 202512:30 IST

Asia Cup Rising Stars में भारत का सफर

अपने पहले ही मैच में यूएई को 148 रन से हराने के बाद भारत ए को अगले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वि पाकिस्तान के हाथों आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी फिर ओमान को हराकर इंडिया ए ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

November 21, 202512:02 IST

IND A vs BAN A, Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार शतकीय पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी पर सेमीफाइनल में सबकी नजर होगी. हालांकि, ओमान के खिलाफ वैभव का बल्ला नहीं चल पाया था और वह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे.

November 21, 202511:51 IST

IND A vs BAN A, Live Cricket Score: टेबल टॉपर थी बांग्लादेश ए

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में बांग्लादेश की टीम ग्रुप ए में शामिल थी. इस ग्रुप में बांग्लादेश ए की टीम ने अपने लीग मैच में जीत हासिल की थी और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपने सफर को पर खत्म किया था.

November 21, 202511:45 IST

IND A vs BAN A, Live Cricket Score: ग्रुप बी में शामिल थी इंडिया ए

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में जितेश शर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए की टीम ग्रुप बी में शामिल थी. इस ग्रुप में इंडिया ए की टीम ने तीन में से अपने 2 मुकाबले जीते थे और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही.

November 21, 202511:36 IST

IND A vs BAN A, Live Cricket Score: कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल मुकाबला

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत दोपहर के 3 बजे से होगा. वहीं टॉस का समय दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट का है.

November 21, 202511:26 IST

IND A vs BAN A, Live Cricket Score: इंडिया ए और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल की भिड़ंत

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का नॉकआउट भिड़ंत आज से शुरू हो रहा है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच में इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच दोहा के ईडन पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

homecricket

बांग्लादेश ए की तूफानी शुरुआत, इंडिया ए को करनी होगी पलटवार



Source link