भारत-पाकिस्तान की टीमें आज खेलने उतरेंगी अपना मुकाबला, कौन जाएगा फाइनल में

भारत-पाकिस्तान की टीमें आज खेलने उतरेंगी अपना मुकाबला, कौन जाएगा फाइनल में


Last Updated:

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले आज

नई दिल्ली. एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स 2025 में आज का दिन बेहद अहम होने वाला है. टूर्नामेंट में खेले जाने वाले आज के मुकाबलों के बाद तय होगा कि फाइनल किन टीमों के बीच होगा. भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने उतरेंगी. पहला मुकाबला भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी जबकि उसके बाद पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होने वाला है. फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल देखने के लिए बेकरार हैं.

लीग मुकाबलों के बाद भारत और पाकिस्तान ने ग्रुप बी से सेमीफाइनल में जगह बनाई है जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप ए से अंतिम चार में पहुंची है. भारतीय टीम को लीग मुकाबलों में पाकिस्तान से हार मिली थी और वो 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी, पाकिस्तान ने 6 अंक लेकर ग्रुप में टॉप किया था. बांग्लादेश ने अपने ग्रुप में टॉप किया था जबकि श्रीलंका की टीम दूसरे स्थान पर रही थी. दोनों ही टीम के 4-4 अंक थे लेकिन नेट रन रेट के आधार पर बांग्लादेश ने पहला स्थान हासिल किया था.



Source link