मैहर में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल: कार बाइक से भिड़ी, तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी – Maihar News

मैहर में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल:  कार बाइक से भिड़ी, तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी – Maihar News


मैहर जिले में तेज रफ्तार के कारण हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिले के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

.

पहली घटना बदेरा थाना क्षेत्र की है। यहां एक कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमित रजक (20 वर्ष) और राकेश रजक (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक तिलक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

दूसरी घटना अमदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर हुई। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने प्रभात पटेल (35 वर्ष) को टक्कर मार दी। इस मामले में भी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घायल प्रभात पटेल को 1033 एंबुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों सड़क हादसों में वाहन चालकों के खिलाफ मर्ग कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link