वनडे मैच में अकेले ही एक टीम के 10 के 10 बल्लेबाजों को किया आउट, इस गेंदबाज ने बनाया नामुमकिन जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे मैच में अकेले ही एक टीम के 10 के 10 बल्लेबाजों को किया आउट, इस गेंदबाज ने बनाया नामुमकिन जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड


वनडे क्रिकेट की एक ही पारी में सभी 10 विकेट चटकाना नामुमकिन जैसा काम है. वनडे क्रिकेट में एक पारी में अधिकतम 50 ओवर होते हैं. एक गेंदबाज वनडे क्रिकेट में सिर्फ 10 ओवर ही फेंक सकता है. ऐसे में वनडे क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट लेना दुनिया का सबसे बड़ा करिश्मा है.

वनडे में इस खूंखार गेंदबाज ने एक पारी में झटके सभी 10 विकेट

नेपाल के लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाज महबूब आलम ने वनडे क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट झटके हैं. महबूब आलम का यह सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है. महबूब आलम ने 25 मई 2008 को आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 5 टूर्नामेंट के एक वनडे मैच में मोजाम्बिक के खिलाफ महज 7.5 ओवर में 12 रन देकर सभी 10 विकेट चटका डाले थे. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

Add Zee News as a Preferred Source


टीम को कर दिया 19 रन पर ऑल आउट

महबूब आलम ने अपनी इस कातिलाना गेंदबाजी के दम पर मोजाम्बिक की टीम को 14.5 ओवर में महज 19 रन पर ऑलआउट कर दिया. यह लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाज का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है. सबसे खास बात ये है कि यह मैच ICC द्वारा आयोजित आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 5 टूर्नामेंट के तहत खेला गया है. वनडे में महबूब आलम जैसा कारनामा दुनिया का कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया है.

इस ऐतिहासिक वनडे मैच में क्या-क्या घटा?

नेपाल की टीम ने इस वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 238 रन बनाए और मोजाम्बिक के सामने 239 रनों का टारगेट रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोजाम्बिक की टीम को नेपाल के लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाज महबूब आलम ने 14.5 ओवर में 19 रन पर ऑलआउट कर दिया. महबूब आलम ने अपने इस घातक गेंदबाजी स्पेल में 7.5 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 1 ओवर मेडन फेंका और 12 रन देते हुए सभी 10 विकेट चटका डाले. नेपाल ने यह वनडे मैच 219 रन से जीत लिया. महबूब आलम को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. महबूब आलम नेपाल के एक पूर्व गेंदबाज हैं. महबूब आलम बाएं हाथ बल्लेबाज और बाएं हाथ मीडियम फास्ट गेंदबाज हैं. महबूब आलम की उम्र अब 44 साल है.



Source link