विदिशा में सुबह 8:30 बजे से लगेंगे सभी स्कूल: सुबह ठंड तेज पड़ने से बच्चे हो रहे थे बीमार; अभिभावकों ने की थी मांग – Vidisha News

विदिशा में सुबह 8:30 बजे से लगेंगे सभी स्कूल:  सुबह ठंड तेज पड़ने से बच्चे हो रहे थे बीमार; अभिभावकों ने की थी मांग – Vidisha News



विदिशा जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के कारण स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब जिले के सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश शनिवार से प्रभावी हो गया है। जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के चलते स्कूली बच्चों को परेशानी हो

.

सुबह की अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के बीमार होने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसे देखते हुए अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की थी।

इन शिकायतों और अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए, जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूल सुबह 8:30 बजे से संचालित किए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। विशेष रूप से, प्रथम पाली में संचालित प्री-नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी।

हालांकि, परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही रहेगा। यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।



Source link