शहडोल के देवलोंद में युवक की जलकर मौत: खाना बना रही थी पत्नी, कमरे में झुलसा मिला; हर एंगल से जांच कर रही पुलिस – Shahdol News

शहडोल के देवलोंद में युवक की जलकर मौत:  खाना बना रही थी पत्नी, कमरे में झुलसा मिला; हर एंगल से जांच कर रही पुलिस – Shahdol News



शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में एक युवक की आग से जलकर मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना बाणसागर के वार्ड नंबर 1 की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजू पिता चंद्रभान केवट के रूप में हुई है।

.

जानकारी के अनुसार, राजू रात करीब 10 बजे अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उस समय उसकी पत्नी खाना निकाल रही थी और पिता खाना खा रहे थे। कुछ देर बाद कमरे से धुआं उठता देख परिजन घबरा गए। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई।

इसी बीच आग तेजी से फैलने लगी और लपटें ऊपर तक उठने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर राजू गंभीर रूप से जला हुआ मिला।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

सूचना पर डायल 100 की टीम पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध माना है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि मर्ग दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।



Source link