सिरोंज में एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक चेतन चौधरी (जैन) अपने किराए के मकान में मृत मिले हैं। वे पालीवाल कॉलोनी स्थित अपने आवास पर बिस्तर पर बेसुध अवस्था में मिले। उनकी आयु 44 वर्ष थी।
.
शनिवार को घटना का पता तब चला जब चेतन की पत्नी ने मकान मालिक अजय दुबे को फोन कर बताया कि चेतन का मोबाइल बंद आ रहा है। चेतन की कार घर के सामने खड़ी थी और दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद मकान मालिक अजय दुबे बैंक गए और वहां से कुछ कर्मचारियों को साथ लाए। सभी ने मिलकर कुदाल और सब्बल की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर चेतन बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए, उनका मोबाइल पास में रखा था।
मैनेजर की मौत रात 2 बजे हुई
तत्काल चेतन के परिजनों, पुलिस और सिरोंज के जैन समाज के लोगों को सूचित किया गया। मौके पर बुलाए गए एक निजी डॉक्टर ने बताया कि मृत्यु रात करीब 2 बजे हुई होगी और इसकी संभावित वजह हार्ट अटैक लग रही है।
मैनेजर घर सागर जाने वाले थे
बैंक के सहकर्मी गुलाब दास ने बताया कि चेतन चौधरी शुक्रवार को सागर स्थित अपने घर जाने वाले थे, क्योंकि शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती थी। वे अक्सर इन दिनों में घर चले जाते थे। उनके कमरे में डंबल, बेलन और वेट लिफ्टर जैसी चीजें मिलीं, जिससे पता चलता है कि वे अपनी शारीरिक फिटनेस को लेकर काफी सजग थे।
पत्नी सागर में रहती
चेतन की पत्नी सागर के एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं और उनकी एक 12 साल की बेटी है। वे सागर में ही अपने मायके में रहती हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोपहर 3 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिरोंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

सिरोंज में एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक चेतन चौधरी कार्यरत थे।

सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा
डॉ. सुरेश अग्रवाल से बताया कि सर्दी के मौसम में काफी लोगों को हार्ट अटैक आता है ऐसा क्यों? उन्होंने जानकारी दी की इन दिनों में खून की नालियां सिकुड़ जाती है और खून में थक्के ज्यादा बनते हैं। इसलिए हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते है l
शुगर, बीपी के मरीजों को और जिनका कलोस्ट्रॉल बड़ा रहता है, उनको सर्द मौसम में काफी सावधानी रखना चाहिए l खानपान में सावधानी रखें तेज मसाला, हाई केलोरी वाली चीजें कम खाये l इसके उलट लोग मानते है कि सर्दी के मौसम में खूब खाना चाहिए यह सेहत बनाने का मौसम है l
प्यास कम लगती है तो लोग पानी भी कम पीते है जिस कारण खून गाड़ा हो जाता है, पानी पर्याप्त पीए चाहे प्यास लगी हो या नहीं l पानी ज्यादा ठंडा नहीं बल्कि गुनगुना पीएl कसरत करते रहे जिससे शरीर गर्म और क्रिया शील बना रहे l सावधान रह कर अपनी ओर अपनों की हार्ट अटैक से रक्षा करें।