‘हम क्यों झूठ बोलेंगे, डिस्चार्ज होते ही चले जाएंगे’: नेशनल कबड्‌डी प्लेयर के पति ने बताई एक्सपायरी दवाई लगाने की सच्चाई; जानिए क्या है हकीकत – Indore News

‘हम क्यों झूठ बोलेंगे, डिस्चार्ज होते ही चले जाएंगे’:  नेशनल कबड्‌डी प्लेयर के पति ने बताई एक्सपायरी दवाई लगाने की सच्चाई; जानिए क्या है हकीकत – Indore News


एमवाय अस्पताल में कबड्‌डी की नेशनल प्लेयर रोशनी को एक्सपायरी दवाई चढ़ाने के मामले में चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, लेकिन इसमें अभी किसी के बयान नहीं हुए हैं। मामले में अस्पताल प्रशासन द्वारा एक्सपायर्ड दवाई मरीज को लगाने को शुरू से ही खारिज क

.

सागर ने वीडियो जारी कर मामले में बात की।

सागर सिंह ने वीडियो में बेबाकी से अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि इसमें डॉक्टरों की कोई गलती नहीं है और न ही नर्स ने मेरी पत्नी को दवाई चढ़ाई है। उन्होंने कहा कि घटना वाली सुबह नर्सिंग स्टूडेंट्स ने यह दवाई चढ़ाई थी। उनके जाने के बाद मेरा ध्यान गया। पूरी गलती दवाई का स्टॉक मेंटेन करने वाले स्टाफ की है। मेरा जब ध्यान गया तो दवाई की बोतल पर एक्सपायरी अगस्त 2025 थी। मैंने तुरंत नर्स को कहा तो उसने बोतल निकालकर दूसरी लगाई। इस दौरान मैंने इसका वीडियो बना दिया। यह दवाई दो दिनों से चढ़ाई जा रही थी।

एमवाय अस्पताल में एक्सपायरी डेट की बोतलें।

एमवाय अस्पताल में एक्सपायरी डेट की बोतलें।

इस बीच मैंने अंदर लॉट में रखी इसी बेच की एक्सपायर्ड डेट की दवाइयों का वीडियो भी बना लिया। फिर बताया तो पूरा स्टॉक भी हटा लिया गया। वह दवाइयां छिपा दी गईं या ले गए नहीं पता। ऐसा इसलिए किया ताकि हम कुछ बोल न पाए।

सागर सिंह का कहना है कि इसे लेकर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने सफाई दी है कि नर्स ने एक्सपायर्ड दवाई देखते ही हटा ली थी। वे मेरे लिए सम्मानीय है, लेकिन उनका यह बयान सरासर गलत है। यह वाकया मरीज यानी मेरी पत्नी रोशनी और मैंने देखी है कि एक्सपायर्ड दवाई थी।

अब हमें झुठलाया जा रहा है, इसमें हमारा कुछ नहीं है। हम तो यहां इलाज के लिए आए हैं। हमारा यहां व्यक्तिगत किसी से कोई द्वेष नहीं है। यहां कई गरीब और अनपढ़ लोग इलाज के लिए आते हैं। वे तो ऐसी गंभीर गलती देख ही नहीं पाते। मैं अगर यह नहीं देखता तो क्या होता यह विचारणीय है।

अब ड्रिप वाली दवाई नहीं, टैबलेट दी जा रही

पति ने कहा कि पत्नी की हालत ठीक है । इस घटना के बाद पत्नी को पहले वाली (ड्रिप) की दवाई अब टैबलेट के रूप में दी जा रही है। दूसरे मरीज जिन्हें ड्रिप के रूप में जरूरत है डॉक्टरों के प्रिस्क्रिप्शन पर ही दी जा रही है।

बोतल पर एक्सपायरी डेट साफ दिख रही है।

बोतल पर एक्सपायरी डेट साफ दिख रही है।

हर फ्लोर, हर यूनिट में कसावट

इस घटना के बाद अस्पताल के सारे फ्लोर, यूनिट इंचार्ज को इसे लेकर सख्त हिदायत दी है कि जो भी एक्सपायर्ड दवाइयां हैं उसे बायो वेस्ट के लिए दें। गुरुवार को अधिकांश फ्लोर पर इसे लेकर काफी हलचल रही। यहां तक कि जिन दवाइयों की एक्सपायरी डेट नजदीक है, उस पर भी रिमार्क किया गया ताकि पहले जैसी गंभीर चूक न हो।

चार सदस्यीय कमेटी में कौन यह स्पष्ट नहीं

इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है लेकिन इस कमेटी में कौन-कौन लोग शामिल हैं इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इसमें महिला, उसके पति, अन्य मरीज, नर्सिंग स्टाफ, इंचार्ज, स्टोर कीपर सहित अन्य के बयान होंगे। केस में महिला के पति का कहना है कि मैं अपने बयान पर कायम हूं और मैंने ही वीडियो बनाए हैं ताकि सच्चाई झुठलाई नहीं जा सके। ये डिजिटल और मजबूत साक्ष्य हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में नेशनल प्लेयर को एक्सपायर्ड सलाइन चढ़ाई

इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कबड्डी की नेशनल प्लेयर को एक्सपायर्ड सलाइन चढ़ाई गई। हालांकि महिला खिलाड़ी की हालत सामान्य है। परिवार की शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 21 की रहने वाली रोशनी सिंह (27) को 12 नवंबर से पेट में एसिटिक फ्लूइड की समस्या के चलते भर्ती किया गया है।पूरी खबर पढ़ें



Source link