AUS vs ENG: 7 विकेट और चिल मोड.. रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद क्या बोले मिचेल स्टार्क? बयान सुन थर्रा जाएंगे विरोधी

AUS vs ENG: 7 विकेट और चिल मोड.. रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद क्या बोले मिचेल स्टार्क? बयान सुन थर्रा जाएंगे विरोधी


AUS vs ENG: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट की सुबह 35 साल के मिचेल स्टार्क भूखे शेर की तरह इंग्लिश बल्लेबाजों पर टूट पड़े. उनकी गेंदे मानों आग के गोले की तरह पर्थ में बल्लेबाजों पर बरसीं. 7 विकेट लेकर स्टार्क ने पहले दिन ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और इसके बाद ऐसा बयान दे दिया कि विरोधी भी थर्रा जाएंगे. मिचेल स्टार्क की धांसू गेंदबाजी के चलते पूरी इंग्लैंड की टीम महज 172 रन के स्कोर पर सिमट गई. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम भी बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई, लेकिन स्टार्क चिल मूड में दिखे. 

एक दिन में गिरे 19 विकेट

पेसर मिचेल स्टार्क ने कहा कि उन्होंने हमेशा विकेट लेने की अपनी काबिलियत पर भरोसा किया है, भले ही पर्थ में पहले एशेज टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम मुश्किल में थी. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 58 रन देकर 7 विकेट लेकर शानदार स्पेल किया और इंग्लैंड को 172 रन पर आउट कर दिया. लेकिन मेहमान टीम ने जोरदार वापसी करते हुए स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 विकेट पर 123 रन कर दिया. पहले दिन 19 विकेट गिरे और 100 साल के एशेज इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ. इसमें 14 विकेट स्टार्क और बेन स्टोक्स के थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले स्टार्क?

स्टार्क ने  ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद कहा, ‘मेरा मतलब है, यह हमेशा प्लान होता है, है ना? लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता. मैं बस खुशकिस्मत रहा हूँ कि मैंने ऐसा कुछ बार किया है. लेकिन मेरा रोल हमेशा अग्रेसिव रहना और विकेट लेना रहा है. मैं कभी भी इकॉनमी रेट की चिंता करने वाला नहीं रहा. मेरा रोल विकेट लेना है, खासकर नई बॉल से और उम्मीद है कि विरोधी टीम को परेशान कर सकूँ.’ स्टार्क का परफॉर्मेंस ऐसे समय में आया जब ऑस्ट्रेलिया अपने दो सबसे बड़े बॉलिंग प्लेयर्स कैप्टन पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के बिना खेल रहा है. लेकिन फिर भी स्टार्क बेफिक्र नजर आए. 

ये भी पढ़ें.. IND vs SA: टेस्ट के बाद ‘व्हाइट बॉल’ सीरीज अलर्ट… अफ्रीकी टीम में लौटे 2 खूंखार खिलाड़ी, एक रफ्तार का सौदागर

बॉलिंग अटैक पर बोले स्टार्क

उन्होंने आगे कहा, ‘असल में, अजीब बात है मैं पूरे हफ़्ते काफी शांत रहा यहाँ तक कि जब हम ग्राउंड पर पहुंचे, तब भी. यह बदकिस्मती है कि हमारे साथ जोश और पैट नहीं हैं लेकिन हमारे पास अभी भी बॉलिंग अटैक में काफी एक्सपीरियंस है. दो बहुत अच्छे बॉलिंग अटैक, दोनों को क्रेडिट. मेरा मतलब है, मुझे लगा कि हमने बहुत अच्छी बॉलिंग की और मुझे लगा कि उन्होंने भी बहुत अच्छी बॉलिंग की. इसलिए मुझे लगता है कि यह उन दिनों में से एक है जब आपको दो अटैक मिलते हैं जो पूरे दिन के लिए सही रहते हैं, और हम यहां 19 विकेट गंवाकर बैठे हैं.’



Source link