WPL 2026 Mega Auction: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का मंच तैयार है. 27 नवंबर को मेगा ऑक्शन होना है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. इस बार की नीलामी पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक होने वाला है. ऐसा इसिलए क्योंकि 8 मार्की प्लेयर्स पर सबकी नजर होगी. इन खिलाड़ियों की बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है. दिल्ली में 27 नवंबर को होने वाले इस बड़े इवेंट में कुल 277 खिलाड़ी ऑक्शन पूल में हैं, जबकि केवल 73 स्लॉट्स उपलब्ध होंगे. यही नहीं, रजिस्टर खिलाड़ियों में 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से टीमें 23 स्लॉट ही भरेंगी. यही वजह है कि इस बार हाई बिडिंग और कुछ अनएक्सपेक्टेड फैसले देखने को मिल सकते हैं.
मार्की सेट में शामिल ये 8 खिलाड़ी
नीलामी की शुरुआत मार्की सेट से होगी, जिसमें कुल 8 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं. इनमें 6 विदेशी जबकि 2 भारतयी स्टार भी शामिल हैं. मार्की सेट में शामिल खिलाड़ियों में केवल रेणुका सिंह (₹40 लाख) और लौरा वोल्वार्ट (₹30 लाख) ने अपना बेस प्राइज 50 लाख से कम रखा है.
- रेणुका सिंह
- दीप्ति शर्मा
- सोफी डिवाइन
- सोफी एक्लेस्टोन
- एलिसा हीली
- मेग लैनिंग
- अमेलिया केर
- लौरा वोल्वार्ट
UP Warriorz और Gujarat Giants के पास सबसे बड़ा पर्स
इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा बजट UP Warriorz के पास है. वो 14.50 करोड़ के साथ नीलामी में उतरेगी. उसके बाद गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़ रुपए हैं. तीसरे नंबर पर मौजूद आरसीबी के पास 6.15 करोड़ हैं. मुंबई की टीम 5.75 जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5.70 करोड़ के पर्स के साथ खिलाड़ी खरीदेगी.
यूपी और गुजरात टीम के पास राइट-टू-मैच कार्ड भी हैं
दिलचस्प बात यह है कि UP Warriorz और Gujarat Giants के पास राइट-टू-मैच कार्ड उपलब्ध हैं, जबकि MI और DC के पास यह मौका नहीं होगा, क्योंकि दोनों पहले ही पांच खिलाड़ी रिटेन कर चुकी हैं.
इस खिलाड़ी पर लग सकती है बड़ी बोली
दक्षिण अफ्रीका की स्टार ओपनर लौरा वोल्वार्ट हाल के समय में शानदार फॉर्म में रही हैं. उन्होंने 2025 महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन फाइनल में भारत ने उनकी टीम को हराया था. वो 30 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आ रही हैं. माना जा रहा है कि उन्हें खरीदने के लिए सभी टीमों के बीच होड़ मचने वाली है. वो सबसे महंगी प्लेयर भी बन सकती हैं.
नीलामी में किस देश की खिलाड़ी शामिल
- ऑस्ट्रेलिया- 23
- इंग्लैंड-22
- न्यूजीलैंड-13
- दक्षिण अफ्रीका-11
- श्रीलंका- 3
- बांग्लादेश- 3
क्रांति गौड़ पर होगी सबकी नजर
साल 2025 में भारत ने महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता था. वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की बैकअप विकेटकीपर रहीं असम की उमा छेत्री और ऑलराउंडर क्रांति गौड़ ने 50 लाख रुपये के सबसे ऊंचे ब्रैकेट में अपना लिस्ट किया है. क्रांति गौड़ पर नीलामी में पैसों की बारिश हो सकती है. वो एक बढ़िया तेज गेंदबाज के तौर पर उभरी हैं.