करना चाहते हैं इंदौर-ओंकारेश्वर हवाई सफर? तो वजन का रखें खास ख्याल

करना चाहते हैं इंदौर-ओंकारेश्वर हवाई सफर? तो वजन का रखें खास ख्याल


Last Updated:

Indore Ujjain Omkareshwar Helicopter Service: मध्यप्रदेश ने इंदौर–उज्जैन–ओंकारेश्वर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर दी है. लेकिन यात्रियों को वजन संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. 80 किलो से ज्यादा पर प्रति किलो ₹150 और 100 किलो पार होते ही डबल किराया देना होगा. अधिकतम 4 किलो सामान की अनुमति है. टिकट केवल https://transbharat.in के जरिए बुक होंगे. कंपनी ने सुरक्षा के लिए ये नियम अनिवार्य किए हैं.

ख़बरें फटाफट

80 किलो से ज्यादा पर अतिरिक्त शुल्क और 100 किलो से अधिक वजन पर डबल किराया देना होगा. (सांकेतिक फोटो)

भोपाल: अगर आप इंदौर से उज्जैन या ओंकारेश्वर की तेज और आरामदायक हवाई यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. मध्यप्रदेश में शुरू हुई नई हेलिकॉप्टर सेवा आपकी यात्रा को मिनटों में आसान तो बना देगी. लेकिन अगर आपका वजन तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो जेब पर भी उतना ही बोझ बढ़ेगा. यानी हवाई सफर का रोमांच तभी सस्ता पड़ेगा, जब वजन आपके पक्ष में हो!

इंदौर–उज्जैन–ओंकारेश्वर हेलिकॉप्टर सेवा के लिए लागू किए गए नियमों में साफ लिखा है कि 80 किलो से ज्यादा वजन पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा, और 100 किलो पार होते ही पूरी यात्रा का किराया दोगुना हो जाएगा. सरकार ने धार्मिक पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की है, लेकिन यात्रियों को वजन संबंधी नियम पहले से जानना बेहद जरूरी है.

क्या है नई हेलिकॉप्टर सेवा?

PM श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के तहत गुरुवार से इंदौर–उज्जैन–ओंकारेश्वर रूट पर उड़ान शुरू हुई. इस सेवा के जरिए इंदौर से उज्जैन का सफर 20 मिनट और उज्जैन से ओंकारेश्वर का सफर 40 मिनट में पूरा होगा. शुरुआती दिनों के लिए टिकट पर 50% डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

हेलिकॉप्टर उड़ान की सुरक्षा, बैलेंस और टेकऑफ क्षमता सीधे कुल वजन पर निर्भर करती है.

कंपनी ने जारी किए नए वजन और किराया नियम

यात्रियों के लिए सबसे बड़ा बदलाव वजन के नियम हैं. हेलीपैड पर हर यात्री का वजन मापा जाएगा और उसी आधार पर शुल्क तय होगा.

यात्रियों पर लागू होने वाले नियम:

  • 80 किलो तक कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं.
  • 80–100 किलो वजन पर प्रति किलो ₹150 अतिरिक्त.
  • 100 किलो से अधिक वजन पर दो सीटों का किराया.
  • अधिकतम 4 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति.
  • टिकट बुकिंग केवल वेबसाइट के जरिए: https://transbharat.in
  • हेलीपैड पर सुरक्षा मानकों के अनुसार वजन चेक अनिवार्य.
वजन नियम पढ़ना और उसे स्वीकार करना अनिवार्य है.

पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा: किराया और नियम

यात्रा रूट (Route) बेस किराया (Base Fare) मानक वजन सीमा अतिरिक्त शुल्क (80–100 Kg) विशेष नियम (100 Kg+)
इंदौर → उज्जैन ₹5,000 80 किलो तक प्रति किलो ₹150 यात्री को डबल किराया चुकाना होगा.
उज्जैन → ओंकारेश्वर ₹6,500 80 किलो तक 80 किलो तक प्रति किलो ₹150 यात्री को दो सीटें बुक करनी होंगी.
ओंकारेश्वर → इंदौर ₹5,500 80 किलो तक 80 किलो तक प्रति किलो ₹150 साथ ले जाने वाले सामान की अधिकतम सीमा 4 किलो तय है.

कैसे करें टिकट बुकिंग?

  1. यात्री सबसे पहले https://transbharat.in
    वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर ही हेलिकॉप्टर सेवा की टाइमिंग और नियम दिखाई देंगे.
  3. तारीख और रूट चुनकर ऑनलाइन टिकट बुक करें.
  4. वजन नियम पढ़ना और उसे स्वीकार करना अनिवार्य है.
  5. यात्रा से पहले हेलीपैड पर अंतिम वजन जांच होगी.

कंपनी का क्या कहना है?

News18 ने वेबसाइट पर दिए नंबर +91-63952-56470 पर संपर्क किया. कंपनी के प्रतिनिधि ने पुष्टि की कि प्रति यात्री सामान की अधिकतम सीमा 4 किलो है और इससे ज्यादा वजन के लिए अभी कोई नियम तय नहीं है. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त वजन हेलिकॉप्टर की सुरक्षा व संतुलन को प्रभावित करता है, इसलिए यह मानक अनिवार्य रखा गया है.

यात्रा से पहले हेलीपैड पर अंतिम वजन जांच होगी.

क्यों जरूरी हैं वजन नियम?

हेलिकॉप्टर उड़ान की सुरक्षा, बैलेंस और टेकऑफ क्षमता सीधे कुल वजन पर निर्भर करती है. खासकर पहाड़ी और धार्मिक रूट पर सुरक्षा को लेकर कंपनियां बेहद संवेदनशील रहती हैं. इसी कारण यात्रियों का व्यक्तिगत वजन और साथ ले जाने वाले सामान की सीमा सख्ती से लागू की जाती है.

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

करना चाहते हैं इंदौर-ओंकारेश्वर हवाई सफर? तो वजन का रखें खास ख्याल



Source link