खरगोन में पाड़ा दंगल, नारायण यादव का ‘राजा’ विजेता: 6 पाड़ों ने लिया हिस्सा, विजेता का शहर में निकला जुलूस – Khargone News

खरगोन में पाड़ा दंगल, नारायण यादव का ‘राजा’ विजेता:  6 पाड़ों ने लिया हिस्सा, विजेता का शहर में निकला जुलूस – Khargone News



खरगोन में संतोषी माता रोड पर शनिवार दोपहर को परंपरागत पाड़ों का दंगल आयोजित किया गया। इसमें शहर के पशुपालकों के 6 पाड़ों ने हिस्सा लिया। नारायण यादव के पाड़े ‘राजा’ ने फाइनल मुकाबला जीतकर ‘खरगोन किंग’ का खिताब अपने नाम किया।

.

फाइनल मुकाबले में ‘राजा’ ने कार्तिक यादव के पाड़े ‘रूस्तम’ को मैदान से बाहर कर दिया। इस दंगल को देखने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से 1000 से अधिक लोग पहुंचे थे। पशुपालक अपने पाड़ों को सजाकर लाए थे।

मुकाबले दोपहर 4 बजे तक चले। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मैदान के चारों ओर बैरिकेड्स लगाए गए थे। ‘राजा’ की जीत के बाद उसे फूल-मालाएं पहनाकर शहर में एक विजय जुलूस निकाला गया।

इस आयोजन से विनोद मेहता, रवि महेश्वरी, गबु तंवर, ललित यादव, विष्णु धनगर, आकाश ठाकुर, अंकित पाटीदार, जगदीश यादव और हरिओम यादव जैसे लोग जुड़े थे। गवली समाज अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि परंपरागत रूप से पाड़ों का दंगल दीपावली की पड़वा पर होता है, लेकिन समाज में गमी (शोक) के कारण इस बार यह आयोजन शनिवार को किया गया।



Source link