घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने काटा: नीमच में 9 दिन में चौथा हमला, 2 साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती – Neemuch News

घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुत्ते ने काटा:  नीमच में 9 दिन में चौथा हमला, 2 साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती – Neemuch News


नीमच जिले में कुत्तों के हमले लगातार जारी हैं। शनिवार शाम को सिटी थाना क्षेत्र के भगवानपुरा इलाके में एक 2 साल की बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। बच्ची को तत्काल जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया है।

.

जानकारी के अनुसार, भगवानपुरा निवासी फबिया पिता मोहम्मद सदीक (उम्र 2 साल) अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान, एक आवारा कुत्ता आया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची की कमर पर काटकर उसे घायल कर दिया।

बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुत्ते को भगाया। रहवासियों ने बताया कि यदि वे समय पर नहीं पहुंचते, तो बच्ची को और गंभीर चोटें आ सकती थीं।

9 दिन में हमले की ये चौथी घटना

नीमच जिले में बच्चों पर कुत्तों के हमले की यह नौ दिनों के भीतर चौथी घटना है। इन लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

इससे पहले, शालीमार कॉलोनी निवासी 4 साल की अलशिफा को कुत्तों के एक झुंड ने घर के आंगन से खींचकर नोच लिया था। मनासा के आंतरीमाता में भी एक ही दिन में कुत्तों द्वारा बच्चों पर हमला करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे, जिनमें 7 साल की नायरा और 8 साल के हरीश जाटव गंभीर रूप से घायल हुए थे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।



Source link