छतरपुर में BJP पार्षद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: संदेह के चलते जनाजे की नमाज से पहले बेटा गिरफ्तार; पत्नी बोली- हार्टअटैक से मौत हुई – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में BJP पार्षद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:  संदेह के चलते जनाजे की नमाज से पहले बेटा गिरफ्तार; पत्नी बोली- हार्टअटैक से मौत हुई – Chhatarpur (MP) News



पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

छतरपुर में भाजपा पार्षद शाकिर अली (60) का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। चार दिन पहले शाकिर अली ने अपने बेटे बिलाल अली पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को अंतिम संस्कार रुकवाकर शव

.

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 13 संकट मोचन निवासी शाकिर अली ने 18 नवंबर को कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे बिलाल अली ने उनके और उनकी मां के साथ विवाद के दौरान मारपीट की थी। मारपीट के बाद शाकिर अली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर किया, लेकिन वहां इलाज संभव न होने पर उन्हें वापस छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान शाकिर अली की मौत हो गई।

जनाजे की नमाज से पहले बेटा गिरफ्तार शनिवार सुबह करीब 11 बजे परिवारजन शव को कब्रिस्तान ले गए और जनाजे की नमाज की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिलाल अली को गिरफ्तार किया और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे मारपीट के कारण मौत होने का संदेह है। जिस डंडे से मारपीट की बात सामने आई है, उसकी भी जांच की जा रही है।

पत्नी बोली- बेटे पर मारपीट के आरोप गलत हालांकि, शाकिर अली की पत्नी सान और बेटी सफीना बानो ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। सान ने कहा कि परिवार में सामान्य विवाद होते रहते हैं और उनके पति हार्ट के मरीज थे, जिनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। बेटी सफीना बानो ने भी बताया कि उनके पिता को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था।

थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि 18 नवंबर को शाकिर अली ने अपने बेटे पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके दोनों हाथों और बाएं पैर में चोटें आई थीं। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link