टीकमगढ़ कलेक्टर बोले- मतदाता अपने फॉर्म भरकर जमा करें: 4 दिसंबर तक इंतजार न करें, ताकि डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो सके – Tikamgarh News

टीकमगढ़ कलेक्टर बोले- मतदाता अपने फॉर्म भरकर जमा करें:  4 दिसंबर तक इंतजार न करें, ताकि डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो सके – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) सर्वे का कार्य जारी है। इस कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से शनिवार शाम कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में एक बैठक की अध्यक्षता की।

.

बैठक में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और शहर के लोग से एसआईआर कार्य में सहयोग पर चर्चा की। विशेष रूप से विधानसभा 43 टीकमगढ़ के नगरीय क्षेत्र में कार्य की प्रगति और सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया।

कलेक्टर श्रोत्रिय ने सभी राजनीतिक दलों से गणना पत्रक (फॉर्म) बीएलओ के पास जमा कराने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) मतदाताओं को गणना पत्रक भरकर बीएलओ को जल्द जमा करने के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर बोले- मतदाता जल्द फॉर्म भरकर जमा करें

कलेक्टर ने मतदाताओं से अपील की कि वे गणना पत्रक भरकर जमा करने के लिए 4 दिसंबर तक का इंतजार न करें। गणना पत्रक जल्दी से बीएलओ को जमा कराना प्राथमिकता है, ताकि डिजिटलाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि जितने भी फॉर्म एकत्र हुए हैं, उन्हें बीएलओ स्वयं या अपने सहयोगियों के माध्यम से डिजिटलाइज कर रहे हैं। गणना पत्रक में यदि माता-पिता, पत्नी का नाम और जन्मतिथि जैसी मूलभूत जानकारी भरी जा चुकी है, तो वह पर्याप्त है। शेष जानकारी बीएलओ द्वारा भरी जा सकती है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक टीकमगढ़ केके श्रीवास्तव, राकेश गिरि गोस्वामी, राजेंद्र तिवारी, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम टीकमगढ़ संस्कृति मुदित लटौरिया, नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारीगण और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Source link