ट्रेविस हेड ने बदल दिया एशेज का इतिहास, अंग्रेजों को बैजबॉल स्टाइल में पीटकर बना दिया ये महारिकॉर्ड

ट्रेविस हेड ने बदल दिया एशेज का इतिहास, अंग्रेजों को बैजबॉल स्टाइल में पीटकर बना दिया ये महारिकॉर्ड


Australia vs England 1st Test: ‘द एशेज’ सीरीज 2025-26 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. पर्थ में खेले गए टेस्ट के पहले दिन तो गेंदबाजों का बोलबाला रहा, लेकिन दूसरे दिन ट्रेविस हेड नाम का एक तूफान आया, जिसने इंग्लैंड को उन्हीं की दवाई चखाकर बर्बाद कर दिया. पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 8 विकेट से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा. 

दूसरे दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 164 रनों पर ऑलआउट कर मैच में वापसी की. कंगारुओं के सामने मुश्किल विकेट पर 205 रनों की चुनौती थी. इंग्लैंड का पलड़ा भारी था क्योंकि उन्होंने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 132 रनों पर समेत दिया था, लेकिन दूसरी इनिंग में ट्रेविस हेड ओपनिंग करने उतरे और एशेज सीरीज का इतिहास ही बदल दिया. 

ट्रेविस हेड ने बदला एशेज का इतिहास 

वैसे तो इंग्लैंड टीम ‘बैजबॉल’ स्टाइल में खेलने के लिए जानी जाती है, लेकिन आज ट्रेविस हेड ने बेन स्टोक्स एंड कंपनी को पर्थ में ‘बैजबॉल’ का असली अर्थ समझाया. टेस्ट क्रिकेट को T20 के अंदाज में खेलते हुए ट्रेविस हेड ने पलक झपकते ही पहले अर्धशतक और फिर शतक जड़ दिया. 123 रनों की ऐतिहासिक पारी के दौरान हेड ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए. 

Add Zee News as a Preferred Source


ट्रेविस हेड एशेज टेस्ट सीरीज के इतिहास में किसी एक पारी में चार छक्के जड़ने वाले पहले ओपनर बन गए हैं. 83 गेंदों पर 123 रनों की शानदार पारी के दौरान हेड ने 16 चौके और 4 छक्के जड़े. 

ट्रेविस हेड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड टेस्ट की चौथी पारी में चेज करते हुए सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. हेड ने महज 69 गेंदों पर सेंचुरी ठोककर सनसनी मचा दी. उन्होंने इंग्लैंड के गिल्बर्ट जेसप का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1902 एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथी पारी में 76 गेंदों में शतक जड़ा था.

ये भी पढ़ें: AUS vs ENG: 5 दिन का मैच 2 दिन में खत्म.. जीत से ज्यादा ट्रेविस हेड की गूंज, रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी से उड़ाए इंग्लैंड के परखच्चे

 



Source link